कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन 2.0 की अवधि 3 मई को खत्म हो रही है। वहीं पंजाब सरकार ने महामारी को लेकर राज्य में दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन बढ़ाए जाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस बात का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में कुछ हद तक कर्फ्यू में रियायत देने की बात भी कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लॉकडाउन को दो और हफ्तों तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही राज्य में रोजाना चार घंटे यानि सुबह 7:00 बजे से सुबह 11:00 बजे के लिए कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर आ सकते हैं और दुकानें खुल रही होंगी।

गौरतलब है पंजाब में अब तक पाजिटिव मामलों की संख्या 354 तक पहुंच गई है। मंगलवार तक संदिग्ध मामले 17021, 2713 मामलों में रिपोर्ट का इंतजार, नेगेटिव मामले 13966, एक्टिव 219 और 104 लोग स्वस्थ हो गए हैं। कल तक जालंधर में पाजिटिव मामलों की संख्या 85,मोहाली 65, पटियाला 61,नवांशहर 20, लुधियाना 29,अमृतसर 14,पठानकोट 25,मानसा 13, कपूरथला छह मामले आये हैं। ज्ञातव्य है कि राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से 19 लोगों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



