लुधियाना-एस.ए.एस नगर : शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा मास्टर केडर के 3582 भर्ती के हिंदी 342 और 257 अंग्रेजी विषयों के अध्यापकों को शिक्षा बोर्ड के एडिटोरियम में शिक्षा मंत्री ओ.पी सोनी ने आज नियुक्ति पत्र बांटे।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने नवनियुक्त अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि वे सरकारी स्कूलों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए हर संभव प्रयत्न करेंगे, ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सकें।
रेशनेलाइजेशन निति से संबंधित पूछे गए सवाल पर शिक्षामंत्री ने जवाब में कहा कि इसपर पुन: विचार नहीं होगा। ओ.पी सोनी ने सूबे की समूह अध्यापक जत्थेबंदियों को कहा कि वे अध्यापकों को बेवजह गुमराह करना बंद करें।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



