सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के आव्हान पर पंजाब बंद किया गया हैं, सुबह सात बजे से आंदोलन शुरू होगा जो शाम चार बजे तक जारी रहेगा जिसमे जरुरी व स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेगी। आंदोलन का सुबह से ही असर दिखना शुरू हो गया जिसमे रेल यात्रा समेत लगभग 200 स्थानों पर चक्का जाम किया गया हैं। किसान लम्बे समय से MSP की गारंटी के लिए आंदोलन कर रहे हैं, आज सुबह सात बजे से चार बजे तक संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने सयुक्त आव्हान पर पंजाब बंद किया गया हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के आव्हान पर पंजाब में 200 जगह सड़कें जाम और 221 ट्रेनें या तो रद्द हो गई या उनका रास्ता बदल दिया गया है, जबकि मोहाली में एयरपोर्ट रोड ब्लॉक कर दिया गया। सरकार ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए एयरपोर्ट पर 600 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया गया हैं। किसान नेताओ का कहना हैं कि इमरजेंसी और स्वास्थ्य सेवाएं किसी तरह प्रभावित नहीं होंगी जबकि स्कूल सर्दियों की बजह से बंद हैं, और वही पंजाब यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया। किसान नेताओ का कहना हैं कि सभी सेवाओं को चार बजे के बाद बहाल कर दिया जायेगा।
दरअसल 15 से ज्यादा ट्रेने लेट और नौ ट्रेने का रास्ता बदल दिया गया तो वही कुछ ट्रेनों को रोककर चलाया जा रहा हैं,रेलयात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए डीआरएम दफ्तर फिरोजपुर ने बताया की यात्रियों को जानकारी मिलती रहेगी इसके लिए कई स्टेशनों पर हेल्प डेस्क व पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार जानकारी अपडेट होती रहेगी। बता दे की आंदोलन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जो खनौरी में गाँधीवादी तरीके से 34 दिनों से आंदोलन कर रहें हैं।


Download Android App
Download iOS App




