Flood In Punjab Live: टूटा 37 साल का रिकॉर्ड! डूबा पूरा पंजा

टूटा 37 साल का रिकॉर्ड! डूबा पूरा पंजाब, संजय दत्त से लेकर इन सितारों ने दान की पूरी कमाई

Flood In Punjab Live

Flood In Punjab Live: पंजाब का हाल बद से बदतर होते जा रहा है। तीन लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। खबर है कि अभी तक बाढ़ के कारण 35 से अधिक लोगों ने अपनी जिंदगी खो दी है। लाखों जानवर बाढ़ में बह गए हैं। कहा जा सकता है कि प्रकृति पंजाब समेत कई राज्यों से नाराज है और कुछ बुरे कर्मों का बदला ले रही है। मौजूदा हालात बेहद खराब है। लगातार बारिश हो रही है। किसानों के फसल बाढ़ में बह गए हैं। अन्नदाता आज बाढ़ की मार झेल रहे हैं। सभी 23 जिलों में बाढ़ से त्राहियाम मचा है।

Punjab Updates Today

Flood In Punjab Live
Flood In Punjab Live

बताते चले कि पंजाब में पिछले कई दिनों से बाढ़ से लोगों की जिंदगी बेपटरी हो गई है। सड़कों पर पानी भरा है। जहां गाड़ियां चलती थी वहां नावें चल रही हैं। पंजाब में बाढ़ का सबसे बड़ा कारण लगातार बारिश और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश से छोड़ा गया पानी है। राज्य की स्थिति गंभीर होती जा रही है। ऐसे में कई मशहूर सितारे मदद के लिए आगे आए हैं। तो आइए जानते हैं किन-किन अभिनेताओं और सितारों ने मदद की है।

Sanjay Dutt ने मदद के लिए किया बड़ा ऐलान

पंजाब के मौजूदा हालातों को देखते हुए हिंदी सिनेमा जगत के सुपरस्टार कहे जाने वाले संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर मदद करने का बड़ा ऐलान किया है। वहीं उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े होने की बात भी कही है। उन्होंने आगे और क्या कहा है, इसके लिए आप पूरी खबर पढ़ें।

एक्स पर पोस्ट कर सबका दिल जीता

Sanjay Dutt
Sanjay Dutt

संजय दत्त ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही वाकई दिल दहला देने वाली है। प्रभावित सभी लोगों को शक्ति और प्रार्थनाएँ भेज रहा हूँ। मैं हर संभव मदद करूँगा। बाबाजी पंजाब में सभी का भला करें और उनकी रक्षा करें।”

Punjab Flood : इन लोगों ने की मदद

बताते चले कि संजय के अलावा कई पंजाबी सिंगरों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अपनी कमाई दान की है। इतना ही नहीं नेताओं ने भी मदद के लिए आगे बढ़ना शुरू कर दिए हैं। आप नेता राघव चड्डा ने सांसद फंड से तीन करोड़ से अधिक रूपये पंजाब के लिए दान किए हैं। चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर ने 1 महीने की सैलरी दान की है। पंजाबी गायक जसबीर जस्सी पिछले सात दिनों से मदद में जुटे हैं। गायक सतिंदर सरताज की फाउंडेशन फाजिल्का भी मदद के लिए आगे बढ़ी है।

Ranjeet Bawa ने किया मदद का ऐलान

Ranjit Bawa
Ranjit Bawa

रंजीत बावा (Ranjeet Bawa) एक पंजाबी गायक हैं। उन्होंने पंजाब की स्थिति को देखते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि कनाडा शो की आय दान कर देंगे। इसके साथ ही उन्होंने लाइव शो करते हुए पंजाब की बाढ़ का वीडियो भी लोगों को दिखाया है।

Ranjit Bawa
Ranjit Bawa

ये भी पढ़ें:पंजाब में बाढ़ से हालात बिगड़े, सभी स्कूल-कॉलेज इस तारीख तक बंद

पंजाब सरकार ने बाढ़ के कारण बिगड़ी स्थिति को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया है। पहले 3 सितंबर तक स्कूल बंद रखने की घोषणा की गई थी। इस समयसीमा को बढ़ाकर 7 सितंबर कर दिया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पंजाबभर के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। सभी से अनुरोध है कि वे स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।