Punjab Flood New Updates: पंजाब में बाढ़ से हालात बिगड़े, सभी

पंजाब में बाढ़ से हालात बिगड़े, सभी स्कूल-कॉलेज इस तारीख तक बंद

Punjab Flood New Updates

Punjab Flood New Updates: पंजाब सरकार ने बाढ़ के कारण बिगड़ी स्थिति को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया है। पहले 3 सितंबर तक स्कूल बंद रखने की घोषणा की गई थी। इस समयसीमा को बढ़ाकर 7 सितंबर कर दिया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

Punjab School College Closed

Punjab School College Closed
Punjab School College Closed

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पंजाबभर के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। सभी से अनुरोध है कि वे स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।”

Punjab Flood Updates

Punjab Flood Updates
Punjab Flood Updates

शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के खानपान समेत पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी की होगी। उन्होंने रूपनगर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के कई जिले बाढ़ प्रभावित हैं। इस कारण पंजाब में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद किए गए हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री बाढ़ से जूझ रहे पीड़ित लोगों को राहत कार्य जल्दी से जल्दी पहुंचाने के लिए खुद जमीन पर उतरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह सबसे बड़ी बाढ़ आपदा है। रावी, ब्यास और सतलुज नदी की मार पंजाब झेल रहा है।

Punjab Flood New Updates: कई झीलों का जलस्तर बढ़ा

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोबिंद सागर झील का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। डैम का जलस्तर 1678.10 फीट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 1680 फीट से मात्र दो फीट कम है। अलग-अलग स्रोतों से डैम में एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी आ रहा है, जिसके चलते बीबीएमबी ने 69,800 क्यूसेक पानी टरबाइनों और फ्लड गेटों के माध्यम से छोड़ा है। नंगल डैम से नंगल हाइडल नहर में 9,000 क्यूसेक, श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में 9,000 क्यूसेक, और सतलुज नदी में लगभग 52,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने पंजाब की जनता से अफवाहों से बचने की अपील की है।

Punjab Rain Alert

Punjab Rain Alert
Punjab Rain Alert

Punjab Flood New Updates: दिल्ली एनसीआर में लगातार तेज बारिश हो रही है. तो पंजाब समेत कई राज्यों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ से लोगों का हाल बुरा है। लोग अपने-अपने घर को छोड़कर कहीं दूसरे जगह पलायन करने पर मजबूर हैं। इंसानों के साथ-साथ जानवरों का जीवन भी इससे प्रभावित है। मौसम विभाग ने पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया है।

Punjab Flood News Updates
Punjab Flood News Updates

ये भी पढ़ें:किसानों का रो-रो कर बुरा हाल, चारों तरफ हाहाकार; पंजाब आपदा प्रभावित राज्य घोषित, जानें ताजा अपडेट

पंजाब में पिछले माह से सबकुछ खराब चल रहा है, वजह है 20 से अधिक जिलों में बाढ़ का आना। वहीं पंजाब के लगभग जिलों का हाल बेहाल हैं। राज्य की मान सरकार ने सभी 23 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया है। इस आपदा ने अब तक 30 से अधिक लोगों की जान ले ली हैं। सैकड़ों लोग बेघर हो रहे हैं। अपना घर छोड़-छोड़कर कहीं और जा रहे हैं। ऐसे में पंजाब के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चिंता जताते हुए पीएम मोदी से राहत पैकेज की मांग की है।

बताते चले कि पंजाब में कई नदियां खतरे के निशान के पास बह रही हैं, जिस वजह से कई जिलों में चेतावनी जारी किया गया है। वहीं पंजाब से कई सारी डराने वाली वीडियो सामने आ रही हैं, जिसे देखकर आप सोच भी नहीं सकते कि मौजूदा स्थिति में पंजाब का हाल कितना बुरा है। लगातार हो रही भारी बारिश ने प्रदेश के कई हिस्सों का हाल बुरा कर दिया है। स्थिति बाढ़ जैसी है. चलिए जानते हैं अभी पंजाब का क्या हाल हैं आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।