Flood in Delhi: बाढ़ में डूबे दिल्ली के कई इलाके, कश्मीरी गेट में यातायात प्रभावित

Summary :

Flood in Delhi:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश और हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित वासुदेव घाट पर पानी सड़क के किनारे तक पहुंच गया है और यमुना का पानी अब आउटर रिंग रोड के करीब पहुंच गया है। Flood in Delhi: बाढ़ में डूबा मयूर विहार दिल्ली के यमुना बाजार, मयूर विहार, गीता कॉलोनी और मजनू का टीला जैसे क्षेत्रों में पानी घरों, गलियों और मंदिरों तक पहुंच गया है, जिससे काफी…

Flood in Delhi:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश और हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित वासुदेव घाट पर पानी सड़क के किनारे तक पहुंच गया है और यमुना का पानी अब आउटर रिंग रोड के करीब पहुंच गया है।

Flood in Delhi: बाढ़ में डूबा मयूर विहार

Flood in Delhi
Flood in Delhi

दिल्ली के यमुना बाजार, मयूर विहार, गीता कॉलोनी और मजनू का टीला जैसे क्षेत्रों में पानी घरों, गलियों और मंदिरों तक पहुंच गया है, जिससे काफी नुकसान हुआ है। वहीं यमुना नदी का जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा, तो अगले कुछ घंटों में आउटर रिंग रोड भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ सकता है। इससे कश्मीरी गेट के पास भारी यातायात प्रभावित होगा, जहां हर समय वाहनों की आवाजाही रहती है।

Flood in Noida

दिल्ली से सटे नोएडा में भी यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद सेक्टर 125 से सेक्टर 151 तक के कई क्षेत्रों में पानी भर गया है। बाढ़ का पानी आने से फसलें बर्बाद हो गई हैं। पानी के भरने के बाद क्षेत्र में रहने वाले करीब 700 से 800 लोग प्रभावित हुए हैं।

Yamuna Water Level

Yamuna Water Level
Yamuna Water Level

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 206.97 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से लगभग 1.64 मीटर ऊपर है। हथिनीकुंड बैराज, वजीराबाद बैराज और ओखला बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Flood in Delhi 2023

बता दें कि 2023 में भी यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण इस क्षेत्र में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इस दौरान प्रशासन ने वासुदेव घाट के प्रवेश द्वार पर पानी को रोकने के लिए बोरियों को लगाया है, लेकिन बढ़ते जलस्तर के सामने यह उपाय नाकाम साबित हो रहा है।

ALSO READ: दिल्ली में बाढ़ का खतरा, मंत्री प्रवेश वर्मा ने डीएम के साथ की बैठक

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।