BPSC TRE Exam Date 2025: 28 हजार पदों के लिए होगी भर्ती, जानें कब आयोजित होगी परीक्षा?

Summary :

BPSC TRE Exam Date 2025: बिहार में TRE-4 परीक्षा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। यह परीक्षा सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की लगभग 28 हजार रिक्तियों को भरने के लिए कराई जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 16 दिसंबर से 19 दिसंबर तक किया जाएगा। वहीं इस परीक्षा के नतीजे 20 जनवरी से 24 जनवरी के बीच जारी किए जाएंगे। इस परीक्षा के आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। BPSC TRE Exam Date 2025: शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी  इस परीक्षा के आयोजन की जानकारी बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने…

BPSC TRE Exam Date 2025: बिहार में TRE-4 परीक्षा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। यह परीक्षा सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की लगभग 28 हजार रिक्तियों को भरने के लिए कराई जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 16 दिसंबर से 19 दिसंबर तक किया जाएगा। वहीं इस परीक्षा के नतीजे 20 जनवरी से 24 जनवरी के बीच जारी किए जाएंगे। इस परीक्षा के आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

BPSC TRE Exam Date 2025: शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी 

इस परीक्षा के आयोजन की जानकारी बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने एक कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उनके अनुसार, कुछ जिलों से रिक्तियों का जानकारी अभी सामने आनी बाकी है, जिन्हें जोड़ने के बाद TRE-4 के लिए बीपीएससी को आखिरी अधियाचना भेजा जाएगा।

BPSC TRE 4: अंतर-जिला तबादला का भी किया जिक्र

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि राज्य में शिक्षकों का अंतर-जिला (Inter-District) तबादले भी किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षकों को तीन जिलों का ऑप्शन चुनने का अवसर मिलेगा. इस प्रक्रिया के लिए विभाग द्वारा बनाए गए पोर्टल पर 5 सितंबर से 13 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

BPSC TRE Exam Date 2025
BPSC TRE Exam Date 2025

14 से 16 सितंबर के बीच तबादले होंगे संपन्न

आवेदन की प्रक्रिया के बाद 14 से 16 सितंबर के बीच तबादले संपन्न कर दिए जाएंगे. इसके बाद 18 सितंबर तक जिला भी आवंटन कर दिया जाएगा. जिला आवंटन के बाद, जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति संबंधित स्कूलों का चयन करेगी. इसमें विशेष रूप से छात्र-शिक्षक अनुपात का खास ध्यान रखा जाएगा, ताकि सभी स्कूलों में संतुलित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

BPSC TRE Exam Date 2025
BPSC TRE Exam Date 2025

STET को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने टीआरई 4 से पहले बिहार स्टेट टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) को कराए जाने को लेकर भी अहम जानकारी दी। इसका आयोजन बिहार बोर्ड की तरफ से किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 सितंबर से 13 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। वहीं परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक किए जाएंगे। वहीं नतीजे एक नवंबर को जारी किया जाएगा.

BPSC TRE 4.0 Exam Date 2025: जरूरी बातें

  • प्राधिकरण का नाम
  • बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा
  • बीपीएससी TRE 2025
  • आवेदन तिथि-सितंबर 2025
  • पदों की संख्या-27,910
  • एग्जाम डेट-16 से 19 दिसंबर 2025
  • ऑफिशियल वेबसाइट

Admit Card: कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

BPSC TRE भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 16 दिसंबर को होगा। इससे पहले परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दिसंबर के पहले सप्ताह तक जारी किया जाएगा। जिसके लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करने की जरूरत होगी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ICAI Exams 2025 Postponed: भारी बारिश के कारण पंजाब और जम्मू में CA 2025 परीक्षा स्थगित, पढ़ें डिटेल्स

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।