किसानों का रो-रो कर बुरा हाल, चारों तरफ हाहाकार; पंजाब आपदा प्रभावित राज्य घोषित, जानें ताजा अपडेट

Summary :

Punjab Disaster Affected State: पंजाब में पिछले माह से सबकुछ खराब चल रहा है, वजह है 20 से अधिक जिलों में बाढ़ का आना। वहीं पंजाब के लगभग जिलों का हाल बेहाल हैं। राज्य की मान सरकार ने सभी 23 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया है। इस आपदा ने अब तक 30 से अधिक लोगों की जान ले ली हैं। सैकड़ों लोग बेघर हो रहे हैं। अपना घर छोड़-छोड़कर कहीं और जा रहे हैं। ऐसे में पंजाब के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चिंता जताते हुए पीएम मोदी से राहत पैकेज की मांग की है।…

Punjab Disaster Affected State: पंजाब में पिछले माह से सबकुछ खराब चल रहा है, वजह है 20 से अधिक जिलों में बाढ़ का आना। वहीं पंजाब के लगभग जिलों का हाल बेहाल हैं। राज्य की मान सरकार ने सभी 23 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया है। इस आपदा ने अब तक 30 से अधिक लोगों की जान ले ली हैं। सैकड़ों लोग बेघर हो रहे हैं। अपना घर छोड़-छोड़कर कहीं और जा रहे हैं। ऐसे में पंजाब के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चिंता जताते हुए पीएम मोदी से राहत पैकेज की मांग की है।

Punjab Flood News Today

Punjab Disaster Affected State
Punjab Disaster Affected State

बताते चले कि पंजाब में कई नदियां खतरे के निशान के पास बह रही हैं, जिस वजह से कई जिलों में चेतावनी जारी किया गया है। वहीं पंजाब से कई सारी डराने वाली वीडियो सामने आ रही हैं, जिसे देखकर आप सोच भी नहीं सकते कि मौजूदा स्थिति में पंजाब का हाल कितना बुरा है। लगातार हो रही भारी बारिश ने प्रदेश के कई हिस्सों का हाल बुरा कर दिया है। स्थिति बाढ़ जैसी है. चलिए जानते हैं अभी पंजाब का क्या हाल हैं।

Punjab Flood Today News in Hindi

मौजूदा स्थिति को देखे तो पंजाब का हाल बुरा हैं। लोग बेघर हो रहे हैं। किसानों का फसल पानी में डूब गया है, जिससे रो-रो कर उनका हाल बुरा हैं। पंजाब में भारी बारिश के बाद राज्य के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। अमृतसर के कई सड़कें पानी में डूबी हुई है। इस वजह से लोग पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।

Raghav Chadha ने दी राहत राशि

Raghav Chadha
Raghav Chadha

Punjab Disaster Affected State: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने सांसद निधि कोष से पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 3.25 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। राघव चड्ढा ने गुरदासपुर और अमृतसर के लिए यह राशि देने की घोषणा की है। राघव चड्ढा ने जानकारी दी कि उन्होंने गुरदासपुर जिले में बाढ़ सुरक्षा तटबंधों को मजबूत करने के लिए 2.75 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं ताकि हमारे गांव भविष्य में बाढ़ से सुरक्षित रहें। इसके अलावा, सांसद ने अमृतसर जिले को बाढ़ पीड़ितों के राहत और पुनर्वास के लिए 50 लाख रुपए आवंटित करने की घोषणा की। इस संबंध में उन्होंने दोनों जिलों के डिप्टी कमिश्नर को पत्र भी लिखे हैं।

आप नेता Chadha ने एक्स पर दी जानकारी

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पंजाब हाल के इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। घर तबाह हो गए, खेत जलमग्न हो गए, मवेशी मारे गए, और 30 अनमोल जानें चली गईं। मैं अपने सांसद निधि कोष से 3.25 करोड़ रुपए आवंटित कर रहा हूं।” अपने पोस्ट में राघव चड्ढा ने लिखा, “यह पंजाब का पैसा है, पंजाब के लोगों के लिए। मैं इस मुद्दे को संसद में भी उठाऊंगा और केंद्र से अधिकतम सहयोग की अपील करूंगा।”

Punjab Police अधिकारी का बड़ा फैसला

Punjab Flood News Today
Punjab Flood News Today

पंजाब में बाढ़ की वजह से स्थिति बेहद खराब हैं। इंसान के साथ-साथ जानवरों को भी इस दिक्कत से गुजरना पड़ रहा हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक ट्वीट कर राहत फंडिंग करने की जानकारी दी हैं। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, ” बाढ़ से प्रभावित पंजाब के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए, राज्य के सभी आईपीएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का फैसला लिया है। वहीं, पुलिसिंग के अलावा, इस संकट की घड़ी में अपने साथी नागरिकों के साथ खड़े होना अपना मानवीय कर्तव्य समझते हैं।”

ये भी पढ़ें:बाढ़ से हाहाकार, नेताओं ने मदद देने का किया ऐलान तो कई कलाकार दे रहे करोड़ों रुपयों की फंडिंग

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।