Irfan Pathan: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने वनडे कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह सवाल उठ रहा था कि क्या रोहित वनडे में भी ज्यादा दिन तक खेल पाएंगे या नहीं। इस पर इरफान ने साफ कर दिया है कि हिटमैन का इरादा है कि वह वनडे फॉर्मेट में जितना हो सके उतना लंबे समय तक खेलते रहें। इरफान ने बताया कि उनकी रोहित शर्मा से लंबी बातचीत हुई है। उस दौरान रोहित ने साफ कहा कि वह अब भी क्रिकेट को लेकर बेहद उत्साहित हैं और भारत के लिए खेलना चाहते हैं।

रोहित शर्मा, विराट कोहली का खेल में बने रहना आसान नहीं
पठान ने कहा “रोहित फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं और उनकी फिटनेस शानदार है। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती मैच टाइम होगी, यानी लगातार खेलते रहने का मौका मिलना। जब तक खिलाड़ी फिट है, उम्र मायने नहीं रखती। भारत के लिए खेलते हुए मुझे नहीं लगता कि रोहित की प्रेरणा कभी कम होगी।” इरफान का मानना है कि चाहे वह रोहित शर्मा, विराट कोहली या मोहम्मद शमी ही क्यों न हों, इन खिलाड़ियों के लिए खेल में बने रहना अब आसान नहीं होगा क्योंकि उन्होंने टेस्ट और टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। इसका सीधा असर उनके मैच प्रैक्टिस और टाइम पर पड़ेगा।
वरुण चक्रवर्ती पर बड़ा बयान
इरफान ने बातचीत में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2021 वर्ल्ड कप में वरुण का प्रदर्शन खास नहीं रहा था, लेकिन अब वह आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। पठान के अनुसार “इस बार वरुण टीम इंडिया के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं और शानदार वापसी कर सकते हैं। इरफान पठान ने तेज गेंदबाजों के वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का वर्कलोड संभालना जरूरी है, लेकिन यह बड़े टूर्नामेंट या अहम सीरीज के बीच नहीं होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा “आपने कभी नहीं सुना होगा कि ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ऐशेज जैसी बड़ी सीरीज के दौरान आराम करेंगे। वर्कलोड मैनेज करना सही है, लेकिन यह टूर्नामेंट के बीच में नहीं होना चाहिए। वरना परिणाम आपके पक्ष में नहीं आएंगे।
Also Read: UAE में चल रही T20I Tri-Series में Afghanistan के लपेटे में आई Pakistan


Download Android App
Download iOS App




