China Victory Parade: परेड में साथ दिखे जिनपिंग, पुतिन और किम जोंग..ट्रंप ने लगाया साजिश का आरोप

Summary :

China Victory Parade: चीन ने द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशाल सैन्य परेड का आयोजन किया। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन भी इस परेड में शामिल थे। यही बात ट्रंप को चुभने लगी और चीन पर साजिश का आरोप लगा दिया साथ ही चीन को दूसे विश्व युद्ध का इतिहास भी याद दिलाया। China Victory Parade चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश को अजेय” बताते हुए शांतिपूर्ण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया और कहा कि चीन शांतिपूर्ण विकास के मार्ग पर कायम…

China Victory Parade: चीन ने द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशाल सैन्य परेड का आयोजन किया। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन भी इस परेड में शामिल थे। यही बात ट्रंप को चुभने लगी और चीन पर साजिश का आरोप लगा दिया साथ ही चीन को दूसे विश्व युद्ध का इतिहास भी याद दिलाया।

China Victory Parade

China Victory Parade:
China Victory Parade:

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश को अजेय” बताते हुए शांतिपूर्ण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया और कहा कि चीन शांतिपूर्ण विकास के मार्ग पर कायम रहेगा। चीनी राष्ट्र का कायाकल्प अजेय है और मानवता का शांति और विकास का उद्देश्य प्रबल होगा। चीनी लोग इतिहास के सही पक्ष और मानव प्रगति के पक्ष में दृढ़ता से खड़े रहेंगे, शांतिपूर्ण विकास के मार्ग पर डटे रहेंगे, और मानवता के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए शेष विश्व के साथ हाथ मिलाएंगे।

Trump Statement

चीन की विक्ट्री परेड ने वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी प्रतिक्रिया भी सामने आई है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में चीन, रूस और उत्तर कोरिया पर अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया और कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को यह याद रखना चाहिए कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने चीन को विदेशी आक्रमण से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की थी।

Putin, Kim Jong

ट्रंप ने बताया कि इस युद्ध में कई अमेरिकी सैनिकों ने अपनी जान गंवाई, और उनके बलिदान को चीन को सम्मान देना चाहिए। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये तीनों देश मिलकर अमेरिका के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। यह आयोजन चीन की सैन्य शक्ति और क्षेत्रीय प्रभाव को प्रदर्शित करने का एक प्रयास माना जा रहा है।

China Victory Parade
China Victory Parade

घातक हथियारों का प्रदर्शन

चीन के थियानमेन चौक पर आयोजित इस समारोह में आधुनिक हथियारों, मिसाइलों और सैन्य टुकड़ियों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही एंटी-शिप क्रूज मिसाइल, बैलिस्टिक मिसाइल, हाइपरसोनिक व्हीकल्स, न्यूक्लियर मिसाइल, स्टील्थ फाइटर जेट, बॉम्बर समेत कई घातक हथियारों, लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टरों का प्रदर्शन किया।

ALSO READ: ‘अमेरिका के बिना दुनिया में कुछ भी नहीं बचेगा’, ट्रंप ने फिर किया अपना ही गुणगान, भारत को दिखाए तेवर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।