‘अमेरिका के बिना दुनिया में कुछ भी नहीं बचेगा’, ट्रंप ने फिर किया अपना ही गुणगान, भारत को दिखाए तेवर

Summary :

Donald Trump: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर टैरिफ के मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाते नजर आए। 2 सितंबर को ओवल ऑफिस से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर लगाए गए टैरिफ का बचाव किया और इसे अमेरिकी हितों की रक्षा के लिए ज़रूरी बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक बहुत बड़ी और ताकतवर अर्थव्यवस्था है और इसके बिना दुनिया में कुछ भी नहीं बच पाएगा। Donald Trump: अमेरिका के बिना कुछ नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “अमेरिका के बिना दुनिया में कुछ नहीं बचेगा। अमेरिका बहुत बड़ा और शक्तिशाली है। मैंने…

Donald Trump: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर टैरिफ के मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाते नजर आए। 2 सितंबर को ओवल ऑफिस से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर लगाए गए टैरिफ का बचाव किया और इसे अमेरिकी हितों की रक्षा के लिए ज़रूरी बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक बहुत बड़ी और ताकतवर अर्थव्यवस्था है और इसके बिना दुनिया में कुछ भी नहीं बच पाएगा।

Donald Trump: अमेरिका के बिना कुछ नहीं बचेगा

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “अमेरिका के बिना दुनिया में कुछ नहीं बचेगा। अमेरिका बहुत बड़ा और शक्तिशाली है। मैंने इसे शुरुआती कुछ वर्षों में ही बहुत बड़ा बना दिया है। मैंने दुनिया में कई युद्ध रोके हैं और ये युद्ध व्यापार के बल पर रुके हैं। व्यापार में टैरिफ की अहम भूमिका रही है।” ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर लगाए गए टैरिफ को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि टैरिफ से अमेरिकी नौकरियाँ बचाने में मदद मिलेगी।

Donald Trump
Donald Trump

Trump Tariff: भारत ने अमेरिकी बाजार का फायदा उठाया

ट्रंप ने खास तौर पर भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों पर बात करते हुए कहा कि भारत अमेरिका को भारी मात्रा में सामान भेज रहा था, लेकिन जब अमेरिका ने वहां कुछ बेचने की कोशिश की, तो भारत ने 100 प्रतिशत तक का टैरिफ लगा दिया। ट्रंप ने इस असंतुलन को “मूर्खता” करार दिया और कहा कि भारत ने अमेरिकी बाजार का फायदा उठाया जबकि अमेरिका को बराबरी का अवसर नहीं मिला।

US-India Trade War: टैरिफ अमेरिकी उद्योग को बचाने के लिए आवश्यक

उन्होंने कहा, “हम भारत से कोई टैरिफ नहीं ले रहे थे, जबकि वे हमसे 100 प्रतिशत तक टैरिफ वसूलते थे। उन्होंने जो भी सामान बनाया, वह हमारे बाजार में भेज दिया और हम उन्हें कुछ भी नहीं भेज पाए। यह असमान व्यापार था।” ट्रंप का कहना है कि उनके द्वारा लगाए गए टैरिफ अमेरिकी उद्योग और नौकरियों को बचाने के लिए आवश्यक थे।

US Tariffs News
US Tariffs News

भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि पहले अमेरिका ने 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जिसे बाद में 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया। ट्रंप के मुताबिक, भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने और अमेरिका की चेतावनियों को नजरअंदाज करने के चलते यह निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में बाढ़ का खतरा, मंत्री प्रवेश वर्मा ने डीएम के साथ की बैठक

Neha Singh