Baaghi 4 Release Date: ‘बागी 4’ की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, इस खास दिन पर रिलीज़ होगी फिल्म

Summary :

Baaghi 4 Release Date:बॉलीवुड के सबसे चर्चित एक्शन फ्रेंचाइजी बागी की चौथी किस्त का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है। टाइगर श्रॉफ अपने दमदार स्टंट्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन के लिए जाने जाते हैं। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बागी 4’ को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इसका ट्रेलर कब लॉन्च होगा और किस अंदाज में दर्शकों के सामने इसे पेश किया जाएगा। इस फिल्म से मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं, वहीं ‘बागी 4’ में सोनम बाजवा और संजय दत्त भी अहम रोल प्ले करते नजर आएंगें। वही अब फिल्म की एडवांस बुकिंग…

Baaghi 4 Release Date:बॉलीवुड के सबसे चर्चित एक्शन फ्रेंचाइजी बागी की चौथी किस्त का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है। टाइगर श्रॉफ अपने दमदार स्टंट्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन के लिए जाने जाते हैं। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बागी 4’ को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इसका ट्रेलर कब लॉन्च होगा और किस अंदाज में दर्शकों के सामने इसे पेश किया जाएगा। इस फिल्म से मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं, वहीं ‘बागी 4’ में सोनम बाजवा और संजय दत्त भी अहम रोल प्ले करते नजर आएंगें। वही अब फिल्म की एडवांस बुकिंग स्टार्ट हो चुकी है। 2 सितंबर को शुरू हुई प्री-सेल ने महज 24 घंटे में ही हजारों टिकट बेच दिए हैं। चलिए जानते है पूरी ख़बर

Baaghi 4 Release Date

Baaghi 4 इस दिन होगी रिलीज़

फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ पहली बार मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा सोनम बाजवा और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हॉरर फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ से टकराने जा रही है। फिल्म 5 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Baaghi 4 Release Date
Baaghi 4 Release Date

शुरू हुई Baaghi 4 Advance Booking

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 3 सितंबर सुबह 8 बजे तक फिल्म ने देशभर में हिंदी 2डी फॉर्मेट में 51,747 टिकट बेच दिए थे। इन टिकटों की बिक्री से फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के करीब 1.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। वहीं ब्लॉक सीटों को जोड़कर यह आंकड़ा 2.63 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। रिलीज से पहले ही इस तरह की कमाई फिल्म की पॉपुलैरिटी का सबूत है।

‘बागी 4’ का निर्देशन कन्नड़ फिल्म निर्माता ए. हर्ष ने किया है। खास बात यह है कि इस बार फिल्म को सेंसर बोर्ड ने अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की वजह से ए रेटिंग दी है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि रिलीज़ के दिन फिल्म भारत में 8.50 करोड़ से 9.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। हालांकि, इसका परफॉर्मेंस काफी हद तक स्पॉट बुकिंग और वॉक-इन ऑडियंस पर निर्भर करेगा।

Baaghi 4 Release Date
Baaghi 4 Release Date

Baaghi 4 Trailer हुआ रिलीज़

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत देखकर ही आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक डायलॉग है- ‘एक बागी ने रोमियो, रांझा और मजनू सबको फेल कर दिया।’ ट्रेलर में दिखाया गया है कि टाइगर जिसे सच मान रहे हैं वो वास्तव में उनका वहम है। उसे बताया जाता है कि अलीशा नाम की कोई लड़की है ही नहीं। 3 मिनट 41 सेकंड के इस ट्रेलर के हर सीन में एक्शन है। संजय दत्त की खलनायिकी देख एक पल के लिए आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ट्रेलर का आखिरी सीक्वेंस वाकई दिल दहला देने वाला है। हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी फुल एक्शन मोड में दिखाई दीं। टाइगर श्रॉफ के कुछ-कुछ सीन्स देख आपको शायद रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का एक्शन सीक्वेंस याद आ जाए।

 

Also Read: Latest OTT Releases This Week: इस हफ़्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज़, रिलीज़ हो रही है ये पावर पैक Web Series

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।