‘CBI ने मेरे फर्जी बयान लिए..’, इंद्राणी मुखर्जी के बचाव में उतरी बेटी विधी, 10 साल बाद शीना बोरा मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा

Summary :

Sheena Bora Murder Case: 2015 का चर्चित शीना बोरा मर्डर केस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। 10 साल बाद मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की बेटी विधि उनके बचाव में उतर गई है। विधि ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। विधि मंगलवार को विशेष सीबीआई अदालत में गवाह के तौर पर पेश हुईं और दावा किया कि उनके बयान उनके जैविक माता-पिता इंद्राणी और संजीव खन्ना को झूठा फंसाने के लिए गढ़े और जाली थे। खन्ना, इंद्राणी और उनके तत्कालीन पति पीटर मुखर्जी 2012 में हुई इस कथित हत्या के मुकदमे का सामना कर रहे हैं। Sheena…

Sheena Bora Murder Case: 2015 का चर्चित शीना बोरा मर्डर केस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। 10 साल बाद मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की बेटी विधि उनके बचाव में उतर गई है। विधि ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। विधि मंगलवार को विशेष सीबीआई अदालत में गवाह के तौर पर पेश हुईं और दावा किया कि उनके बयान उनके जैविक माता-पिता इंद्राणी और संजीव खन्ना को झूठा फंसाने के लिए गढ़े और जाली थे। खन्ना, इंद्राणी और उनके तत्कालीन पति पीटर मुखर्जी 2012 में हुई इस कथित हत्या के मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

Sheena Bora Murder Case: ‘सीबीआई ने कराए फर्जी हस्ताक्षर’

2015 में विधि नाबालिग थी जब कथित हत्या का मामला सामने आया था। अब उन्होंने अपनी गवाही में कहा कि सीबीआई अधिकारी ने जांच के दौरान उसे ईमेल, खाली पन्ने और कई दस्तावेज़ दिए थे और उससे उन पर हस्ताक्षर करने को कहा था। उसने दावा किया कि सीबीआई द्वारा उसकी गवाही के दौरान सबूत के तौर पर जिन दस्तावेज़ों का हवाला दिया गया था, वे जाली और मनगढ़ंत थे।

Sheena Bora Murder Case
Sheena Bora Murder Case

Sheena Bora Murder Case Latest News: ‘मुखर्जी परिवार के कहने पर फंसाया गया’

विधि ने अदालत को बताया, “यह कहना सही है कि अगर इस तरह के जाली बयान दर्ज किए गए हैं, तो इसके पीछे कोई छिपा हुआ मकसद या किसी को फंसाने का इरादा है। मेरा मानना ​​है कि किसी ने मेरे जैविक माता-पिता इंद्राणी मुखर्जी और संजीव खन्ना को झूठा फंसाने के लिए मेरे बयानों में हेराफेरी की है।” मुखर्जी परिवार के सदस्य थे, जिनमें पीटर, उनकी बहन और उनका बेटा शामिल थे। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों द्वारा लिखी गई जानकारी उनकी अपनी निजी जानकारी पर आधारित नहीं थी, बल्कि मुखर्जी परिवार(पीटर, उनकी बहन और उनका बेटा) ने एजेंसियों को यह जानकारी दी थी।

Indrani Mukherjee
Indrani Mukherjee

Sheena Bora Murder Case News: सीबीआई का दावा

सीबीआई का दावा है कि इंद्राणी ने अपने पूर्व पति खन्ना और अपने ड्राइवर के साथ मिलकर पीटर की पहली शादी से हुए बेटे राहुल मुखर्जी के साथ शीना के संबंधों को लेकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। विधि ने दावा किया कि उसे राहुल और शीना के रिश्ते को लेकर परिवार में किसी विवाद की याद नहीं है। उसने आरोप लगाया कि राहुल द्वारा ‘हार्ड ड्रग्स’ लेने के कारण परिवार में विवाद बढ़ने लगे। राहुल ने गवाह के तौर पर अपनी गवाही में दावा किया कि उसने शीना को आखिरी बार 24 अप्रैल, 2012 को इंद्राणी और खन्ना के साथ देखा था और कहा कि इंद्राणी उनके रिश्ते से नाखुश थी। बता दें शीना, इंद्राणी के पिछले रिश्ते से हुई बेटी थी। इंद्राणी और खन्ना की बेटी विधि को पीटर ने इंद्राणी से शादी के बाद गोद ले लिया था

ये भी पढ़ें- मनोज जरांगे की मांगों पर झुकी महाराष्ट्र सरकार! 8 में से 6 मांगों को मिली मजूरी, खत्म हुआ आंदोलन

Neha Singh