GST Council Meeting: GST की बैठक आज से शुरू, 150 से अधिक जरूरत के सामान पर कम होगा टैक्स!

Summary :

GST Council Meeting: देशवासियों को दिवाली से पहले बड़ा बोनस मिलने वाला है। बता दें कि आज करदाताओं को राहत देने के उद्देश्य से 56 वीं जीएसटी परिषद की दो-दिवसीय बैठक की शुरुआत बुधवार को नई दिल्ली में सुबह 11 बजे होगी। इस बैठक में वस्तु एवं सेवा कर (GST) के ढांचे को दो स्तरीय टैक्स स्लैब में बदलने पर विचार किया जाएगा। माना जा रहा है इससे करीब 150 से अधिक प्रोडक्ट्स पर GST की दरों में कमी आ सकती है। GST Council Meeting इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की जाएगी और इसमें सभी राज्यों…

GST Council Meeting: देशवासियों को दिवाली से पहले बड़ा बोनस मिलने वाला है। बता दें कि आज करदाताओं को राहत देने के उद्देश्य से 56 वीं जीएसटी परिषद की दो-दिवसीय बैठक की शुरुआत बुधवार को नई दिल्ली में सुबह 11 बजे होगी। इस बैठक में वस्तु एवं सेवा कर (GST) के ढांचे को दो स्तरीय टैक्स स्लैब में बदलने पर विचार किया जाएगा। माना जा रहा है इससे करीब 150 से अधिक प्रोडक्ट्स पर GST की दरों में कमी आ सकती है।

GST Council Meeting

GST Council Meeting
GST Council Meeting

इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की जाएगी और इसमें सभी राज्यों के प्रतिनिधि मौजूदा होंगे। वित्त मंत्री सीतारमण के अनुसार अगली पीढ़ी के GST सुधार एक खुली और पारदर्शी अर्थव्यवस्था का निर्माण करेंगे, साथ ही छोटे व्यवसायों पर कर अनुपालन के बोझ को कम करेंगे।

GST Tax Slab

GST Council Meeting
GST Council Meeting

परिषद उत्पादों को मौजूदा 12 और 28 प्रतिशत की दर से हटाकर कम दरों वाली श्रेणियों 5 और 18 प्रतिशत की दो कर दरों में लाने पर चर्चा करेगी। बैठक में कुछ वस्तुओं पर 40 प्रतिशत की विशेष कर दर लगाने का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है। कई वस्तुओं को 12 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की GST दर से हटाकर 5 प्रतिशत या शून्य GST श्रेणी में लाने के प्रस्तावों का उद्देश्य परिवारों पर कर का बोझ कम करना और खर्च को बढ़ावा देना है।

Tax Reduce in Daily Items

इस बैठक में सामान्य रूप से खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों जैसे खुला पनीर, खाखरा, पिज्जा ब्रेड, चपाती और रोटी आदि को शून्य GST श्रेणी में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि अभी इन सामानों पर 5 प्रतिशत से 18 प्रतिशत की जीएसटी दरें लागू हैं। साथ ही रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थ पर भी जीएसटी छूट देने पर विचार किया जा रहा है।

खाद्य सामानों होंगे सस्ते

मक्खन, दूध, जैम, मेवा, नमकीन, मशरूम और खजूर जैसी वस्तुओं पर कर की दर 12 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत हो सकती है। बता दें कि केंद्र ने विभिन्न मिठाइयों, लोकप्रिय पैकेज्ड स्नैक्स, नाश्ते और मिठाइयों पर GST 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया है। इन वस्तुओं में कथित तौर पर कोको चॉकलेट, पेस्ट्री, आइसक्रीम और सुबह खाए जाने वाले नाश्ते जैसे अनाज के फ्लेक्स शामिल हैं, जिनका उपयोग मुख्य रूप से शहरी उपभोक्ता और युवा वर्ग करते हैं।

ALSO READ: ‘मां का अपमान’ पीड़ा देने वाला था…’, RJD-कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।