‘मां का अपमान’ पीड़ा देने वाला था…’, RJD-कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी

Summary :

PM Modi Controversy Reply: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बिहार की ग्रामीण महिलाओं के लिए ‘बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की, लेकिन साथ ही विपक्षी दलों, राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। PM Modi Controversy Reply: अपनी मां के अपमान पर भावुक हुए प्रधानमंत्री PM Modi ने कहा कि हाल ही में बिहार में कांग्रेस और राजद के मंच से उनकी मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया,…

PM Modi Controversy Reply: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बिहार की ग्रामीण महिलाओं के लिए ‘बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की, लेकिन साथ ही विपक्षी दलों, राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा।

PM Modi Controversy Reply: अपनी मां के अपमान पर भावुक हुए प्रधानमंत्री

PM Modi ने कहा कि हाल ही में बिहार में कांग्रेस और राजद के मंच से उनकी मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जो उन्हें गहरी पीड़ा पहुंचाने वाला था। उन्होंने इसे केवल अपनी मां का नहीं, बल्कि देश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान बताया।

‘मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं’

PM Modi ने आगे कहा, ‘मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। वो अब इस दुनिया में भी नहीं हैं। फिर भी उन्हें गालियां दी गईं। यह सिर्फ मेरी मां का नहीं, बल्कि हर मां का अपमान है,’ उन्होंने कहा कि बिहार जैसे संस्कारी राज्य में ऐसा व्यवहार होना दुखद है और वह इस पीड़ा को हर उस बेटे के साथ साझा कर रहे हैं जो अपनी मां के सम्मान को सर्वोपरि मानता है।

PM Modi Controversy Reply
PM Modi Controversy Reply

“गरीबी में पाला, लेकिन आत्मसम्मान सिखाया”

PM Modi ने अपनी मां की संघर्षभरी जिंदगी को याद करते हुए कहा कि उनकी मां ने बेहद कठिन परिस्थितियों में उनका पालन-पोषण किया और हमेशा उन्हें देश सेवा की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि एक साधारण महिला के लिए इस तरह का अपमान करना, वो भी राजनीतिक मंच से, अत्यंत निंदनीय है। “एक बेटे की पीड़ा वो लोग नहीं समझ सकते जिनका जीवन शाही ठाठ-बाट में बीता है।”

PM Modi Controversy News: बिहार की महिलाओं के लिए नई शुरुआत

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की एक नई राह खोलना। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘जीविका निधि साख सहकारी संघ’ के माध्यम से महिलाओं को अब आसानी से ऋण मिलेगा, जिससे वे अपने व्यवसाय और कामों को आगे बढ़ा सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा पूरी तरह डिजिटल होगी, जिससे पारदर्शिता और सहूलियत दोनों सुनिश्चित की जाएंगी।

PM Modi Controversy Reply
PM Modi Controversy Reply

महिलाओं के लिए सरकार की योजनाएं

PM Modi ने बताया कि उनकी सरकार लगातार महिलाओं के जीवन को आसान और सम्मानजनक बनाने की दिशा में काम कर रही है:

  • शौचालय निर्माण: करोड़ों महिलाओं को खुले में शौच से मुक्ति दिलाई गई।
  • पक्के मकान: पीएम आवास योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई।
  • मुफ्त राशन योजना: हर घर में भोजन की चिंता को दूर किया गया।
  • लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और बैंक सखी योजनाएं: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
PM Modi Controversy Reply
PM Modi Controversy Reply

नवरात्र और ‘मां’ के सम्मान की परंपरा

प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्र और सतबहिनी पूजा जैसी परंपराएं इस बात की प्रतीक हैं कि भारत में ‘मां’ का स्थान सर्वोच्च है। उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार माताओं और बहनों के सम्मान और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। “मां ही हमारा संसार है, मां ही हमारा स्वाभिमान है।”

यह भी पढ़ें: कौन हैं मनोज जरांगे? मुंबई पुलिस के नोटिस के बावजूद क्यों नहीं कर रहे आजाद मैदान को खाली

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।