Punjab Flood: बाढ़ से हाहाकार, नेताओं ने मदद देने का किया ऐल

बाढ़ से हाहाकार, नेताओं ने मदद देने का किया ऐलान तो कई कलाकार दे रहे करोड़ों रुपयों की फंडिंग

Punjab Flood

Punjab Flood: इस समय पंजाब विनाशकारी बाढ़ की मार झेल रहा है। कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे लगभग जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप मुंडियन के अनुसार, 1 अगस्त से 1 सितंबर तक 12 जिलों में 29 लोगों की मौत हुई। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब में विनाशकारी बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मंगलवार को मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं से बात करके पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री से भी फोन पर बात की और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Mallikarjun Kharge ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पंजाब में ढाई लाख से ज्यादा लोग विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे हैं। कई लोगों की जान जा चुकी है। जिन परिवारों को नुकसान हुआ है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैंने पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से बात की है। कांग्रेस पार्टी हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान करेगी।”

Punjab Flood
Punjab Flood

उन्होंने आगे लिखा

उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “केंद्र सरकार और राज्य सरकार को स्थिति को बेहतर बनाने के लिए राहत, पुनर्वास और शीघ्र चिकित्सा सहायता सहित और अधिक प्रयास करने चाहिए। केंद्र सरकार को उत्तर भारत के बाढ़ प्रभावित राज्यों को और अधिक धनराशि प्रदान करनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड और हरियाणा की मांगों के अनुसार एक समर्पित पैकेज तुरंत प्रदान किया जाना चाहिए।”

Kharge ने कहा कोई राजनीति नहीं

Kharge
Kharge

खड़गे ने यह भी कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए और सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संकटग्रस्त लोगों को पर्याप्त मुआवजा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री केयर्स फंड का उपयोग किया जाना चाहिए।

Atishi ने पंजाब बाढ़ पर क्या कहा?

इस बीच, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की चुनौती से जूझ रहा है। इस कठिन घड़ी में हम सब पंजाब के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद प्रभावित इलाकों में जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि पंजाब जल्द इस आपदा से उबरेगा और पहले की तरह देश की तरक्की में मजबूती से भागीदारी करेगा।”

PM Modi ने क्या कहा?

PM Modi
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चीन यात्रा के बाद नई दिल्ली पहुंचते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात कर बारिश और बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सीएम मान को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब हाल के इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में उनके साथ है और उन्हें इस संकट की घड़ी में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

कलाकारों ने दी फंडिंग (Diljit Dosanjh, Ammy Virk, Sonam Kapoor, Donate For Flood Relief)

Diljit Dosanjh
Diljit Dosanjh

पंजाब का मौजूदा सामय में हाल बेहाल हैं। बाढ़ से चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच पंजाबी गायकों ने पंजाबियों के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश शुरू कर मदद के लिए आगे आए हैं। गुरु रंधावा, बब्बू मान, सतिंदर सरताज, दिलजीत दोसांझ, अम्मी विर्क, सोनम कपूर जैसे बड़े दिग्गज कलाकारों ने मदद के लिए आगे आकर हाथ बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें:पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात, पीएम मोदी ने सीएम भगवंत मान से की बात, मदद का दिया भरोसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।