Haridwar में भी Meerut जैसा हत्याकांड, रितु ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

Summary :

Meerut जैसा हत्याकांड Haridwar में, रितु ने रची साजिश

हरिद्वार में मेरठ जैसा हत्याकांड सामने आया है। रितु ने अपने प्रेमी ऋतिक के साथ मिलकर पति सुखपाल की हत्या कर दी। सुखपाल को हरिद्वार बुलाकर, शराब पिलाई और चादर से मुंह दबाकर मार डाला। पुलिस ने रितु और ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया है।

मेरठ में सौरभ हत्याकांड मामले ने पूरे देश को झकझोर रख दिया। अब ऐसा ही एक और मामला उत्तराखंड के हरिद्वार से सामने आया है। जहां पत्नी रितु ने अपने पति को धोखा देकर प्रेमी संग मिलकर अपने पति को ही जान से मारने की  साजिश रची। इस साजिश के तहत अपने पति सुखपाल को हरिद्वार बुलाया और रितु ने प्रेमी ऋतिक के साथ मिलकर पति सुखपाल का मुंह दबाकर घोटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है और रितु और ऋतिक दोनों को गिरफ्तार कर दिया है।

अमृतसर रहता था सुखपाल

सुखपाल पंजाब के अमृतसर में रहता था और वहां गुरुद्वारे में सेवादार का काम करता था। वहीं रितु  दो बच्चों की  मां थी और वह गांव में ही रहती थी। रितु और प्रेमी ऋतिक की कहानी गुरुद्वारे से शुरू हुई जहां गुरद्वारे में रितु और ऋतिक की मुलाकात हुई थी। बता दें कि रितु और ऋतिक दो साल से साथ में थे और शादी करने की तैयारी में थे। यह मुलाकात इतनी आगे बढ़ गई थी कि दोनों ने मिलकर पति सुखपाल की मौत की साजिश रच थी। साजिश को अंजाम देने के लिए सुखपाल को हरिद्वार बुलाया गया और लक्सर रेलवे स्टेशन पर सुखपाल को ऋतिक ने अपनी गाड़ी में बैठाया और रास्ते में शराब भी पिलाई और चादर से मुंह दबाकर जान से मार दिया

गांव के नजदीक फेंका शव

सुखपाल को मारने के बाद उसका शव एक गांव के पास फेंक दिया। इस मामले की जब पुलिस ने जांच शुरू की तो रितु ने पुलिस और परिवार को गुमराह किया लेकिन लंबी पूछताछ के बाद रितु ने अपना अपराध मान लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि सुखपाल को मारने की साजिश रितु ने ही रची थी और प्रेमी ऋतिक के संग मिलकर सुखपाल को मार दिया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।