हैवान बना पड़ोसी! स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का किया अपरहण, फिर श्मशान घाट ले जाकर की दरिंदगी सारी हदें पार

Summary :

Ludhiana Minor Girl Rape Case: पंजाब के लुधियाना से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल यहां जमालपुर में 35 साल के युवक ने स्कूल जा रही एक 14 साल की छात्रा के संग रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पहले युवक ने छात्रा का अपहरण किया और श्मशान घाट ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पीड़ित छात्रा का पड़ोसी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरा मामला 1 अप्रैल की सुबह…

Ludhiana Minor Girl Rape Case: पंजाब के लुधियाना से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल यहां जमालपुर में 35 साल के युवक ने स्कूल जा रही एक 14 साल की छात्रा के संग रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पहले युवक ने छात्रा का अपहरण किया और श्मशान घाट ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पीड़ित छात्रा का पड़ोसी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरा मामला 1 अप्रैल की सुबह का है, जब साहिबाना इलाके की रहने वाली छात्रा हमेशा की तरह अपने स्कूल जाने के लिए निकली थी। जैसे ही छात्रा अपने घर से थोड़ी दूर पहुंची, मोहल्ले के ही रहने वाले 35 वर्षीय नीरज ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जबरन उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोपी उसे डरा-धमकाकर राम नगर की ओर ले गया।

Ludhiana Minor Girl Rape Case: श्मशान घाट में की दरिंदगी सारी हदें पार!

पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस के पास दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी काफी समय तक छात्रा को मोटरसाइकिल पर इधर-उधर घुमाता रहा और नाबालिग पर शादी करने का दबाव बनाता रहा। ऐसे में जब छात्रा ने इसका विरोध किया और घर जाने की बात कही , तो आरोपी नीरज ने दोबारा छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर उसका मुंह बंद करा दिया।

फिर आरोपी जबरन छात्रा को साहिबाना गांव के श्मशान घाट ले गया। जहां उसने सुनसान जगह का फायदा उठाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी छात्रा को मोहल्ले के पास छोड़कर फरार हो गया।

छात्रा ने घर पहुंचकर बताया पूरा सच

इस दौरान घर पहुंचते ही छात्रा काफी डरी हुई थी। मां ने जब उससे पूछा, तो उसने पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिवार ने तुरंत जमालपुर थाने की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज कुमार की पहचान कर ली और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। आरोपी के खिलाफ मजबूत सबूत जुटाए जा रहे हैं और उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कोर्ट में हार रहे हैं नशा तस्कर, जानें पंजाब के पुलिसिंग मॉडल की अंदर की कहानी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।