‘मारी छोरियां छोरों से कम है के! लुधियाना में दुकान लूटने आए बदमाश को लड़की ने चटाई धूल, वायरल हुआ VIDEO

Ludhiana Money Transfer Office Robbery (Image- Social Media)

Ludhiana Money Transfer Office Robbery: पंजाब के लुधियाना शहर से एक साहस से भरी घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने लूट की कोशिश को अपनी हिम्मत से नाकाम कर दिया है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। लोग युवती की हिम्मत और सूझबूझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Ludhiana Money Transfer Office Robbery: चाकू दिखाकर लूटने आया था लुटेरा

यह मामला थाना लाडोवाल के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी हम्बरा के मुख्य बाजार का है। यहां 22 दिसंबर को एक मनी ट्रांसफर की दुकान में एक नकाबपोश युवक घुसा। उसके हाथ में चाकू था और उसने दुकान में मौजूद लड़की को धमकाते हुए कहा कि सारा कैश एक काले लिफाफे में डाल दो। लुटेरे को लगा कि डर के मारे लड़की उसकी बात मान लेगी, लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट।

Ludhiana Crime News: युवती ने दिखाई हिम्मत, लुटेरे से भिड़ गई

दुकान में मौजूद लड़की का नाम सोनी वर्मा बताया जा रहा है। जैसे ही लुटेरे ने गल्ले में हाथ डालने की कोशिश की, सोनी ने बिना डरे उसका मुकाबला किया। उसने तुरंत लुटेरे को सिर से पकड़ लिया। करीब 5 से 7 सेकंड तक दोनों के बीच हाथापाई होती रही। सोनी की अचानक की गई इस कार्रवाई से लुटेरा घबरा गया और अपना संतुलन खो बैठा।

Ludhiana Money Transfer Office Robbery (Image- Social Media)
Ludhiana Money Transfer Office Robbery (Image- Social Media)

CCTV Footage Robbery: नकाब हटाने की कोशिश, चाकू छोड़कर भागा आरोपी

हाथापाई के दौरान सोनी ने लुटेरे का नकाब और टोपी हटाने की भी कोशिश की, ताकि उसकी पहचान हो सके। यह देखकर लुटेरा और ज्यादा डर गया। घबराहट में वह अपना चाकू वहीं छोड़कर दुकान से बाहर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि लुटेरे के भागते ही सोनी भी दुकान से बाहर निकलती है और शोर मचाते हुए उसका पीछा करती है।

Ludhiana Money Transfer Office Robbery (Image- Social Media)
Ludhiana Money Transfer Office Robbery (Image- Social Media)

पीछा किया, लेकिन फरार हो गया लुटेरा

सोनी ने काफी दूर तक लुटेरे का पीछा किया, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। हालांकि उसकी पूरी हरकतें कैमरे में कैद हो चुकी हैं, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिल रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Ludhiana Money Transfer Office Robbery (Image- Social Media)
Ludhiana Money Transfer Office Robbery (Image- Social Media)

सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

सोनी वर्मा की बहादुरी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग उसकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं और उसे साहस की मिसाल बता रहे हैं। इलाके के व्यापारी और स्थानीय लोग भी सोनी की बहादुरी से काफी प्रभावित हैं। उनका कहना है कि ऐसी हिम्मत हर किसी में नहीं होती।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि हिम्मत और सूझबूझ से बड़ी से बड़ी मुश्किल का सामना किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में मनाई रंगरलियां, वीडियो ने सोशल मीडिया किया गर्म, अब FIR हुई दर्ज, धारा 67 का लगा केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।