Minor Girl Rape in Punjab: पंजाब के फिल्लौर से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया, लेकिन जन्म के छह दिन बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे के शव को श्मशानघाट में दफना दिया। नाबालिगा की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
नाबालिग ने नानी घर पर दिया बच्चे को जन्म

जानकारी के अनुसार, रेप की घटना के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई थी। इस पर उसकी मां उसे फिल्लौर के पास अपने भाई के घर छोड़ गई थी। पिछले हफ्ते बच्ची को पेट में तेज दर्द हुआ, तो मामा उसे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लेकर जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया। स्थानीय डॉक्टरों ने लड़की की उम्र कम होने और स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उसे जालंधर रेफर कर दिया।
Punjab Crime News: बच्चे को श्मशानघाट में दफना दिया

परिजनों के अनुसार, नवजात बच्चे की मौत जन्म के छह दिन बाद हो गई। परिवार ने बच्चे को श्मशानघाट में दफना दिया। फिल्लौर पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर आरोपी की रिहायश वाले थाने को सूचना दी। वहां की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में एक और मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस परिवार के साथ श्मशानघाट पहुंची, जहां बच्चे का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Punjab Jalandhar News: पीड़ित बच्ची ने पुलिस को क्या कुछ बताया?
पीड़िता ने पुलिस को बताया, “मेरा परिवार बहुत गरीब है। मेरे माता-पिता दिहाड़ी मज़दूर हैं। गुज़ारा मुश्किल था, इसलिए मेरी माँ ने मुझे एक घर में काम पर लगा दिया। वहाँ एक चाचा रहता था। उसने मेरे साथ बलात्कार किया। उसने मुझे धमकी दी और कहा कि अगर मैंने किसी को बताया तो वह मुझे नहीं छोड़ेगा।
Minor Girl Rape in Punjab: मौका मिलते ही अंकल मेरे साथ बनाते थे शारीरिक संबंध

पीड़िता ने आगे बताया कि, “इसलिए मैंने किसी को कुछ नहीं बताया।” जब भी मौका मिलता, चाचा मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाते। ऐसा कई बार हुआ। जब मेरे पेट में दर्द होने लगा, तो मैंने अपनी मां को बताया। गरीबी और लाचारी के कारण मेरी मां ने मुझे वहां से नौकरी से हटा दिया। फिर मैं उन्हें फिल्लौर के पास एक गांव में अपने भाई के घर छोड़ आई। कुछ समय बाद, जब मेरा पेट फूलने लगा, तो मेरे चाचा को पता चला कि मैं गर्भवती हूं। मुझे घर के अंदर ही कैद कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App




