बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा, पैसेंजर और मालगाड़ी आमने-सामने टक्कर, 10 से अधिक लोगों की मौत

Summary :

Bilaspur train accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। जयराम नगर स्टेशन के पास गेवरा रोड–बिलासपुर (68733) मेमू लोकल ट्रेन और एक मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह दुर्घटना गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर शाम करीब 4 बजे हुई। पैसेंजर और मालगाड़ी आमने-सामने टक्कर, 6 से अधिक लोगों की मौत #bilaspur #trainaccident #Chhattisgarh https://t.co/YoxkDARvRb pic.twitter.com/mHYDg4VwxQ — Punjab Kesari (@PunjabKesariCom) November 4, 2025 Bilaspur Train Collision: अब तक छह से अधिक मौतें मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में लगभग 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2…

Bilaspur train accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। जयराम नगर स्टेशन के पास गेवरा रोड–बिलासपुर (68733) मेमू लोकल ट्रेन और एक मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह दुर्घटना गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर शाम करीब 4 बजे हुई।

Bilaspur Train Collision: अब तक छह से अधिक मौतें

Bilaspur train accident
Bilaspur train accident (credit-sm)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में लगभग 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 से 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर वरिष्ठ रेलवे अधिकारी और कर्मचारी पहुंच चुके हैं, और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

Chhattisgarh Bilaspur Train collided: हादसे के कारण कई गाड़ियां प्रभावित

Chhattisgarh Bilaspur Train collided
Chhattisgarh Bilaspur Train collided (credit-sm)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की वजह से अप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रेलवे प्रशासन ने अपने सभी संसाधन घटनास्थल पर भेज दिए हैं और घायलों के इलाज के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल टक्कर के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहत दल मौजूद हैं।

Bilaspur train accident: रेलवे की सुरक्षा पर उठ रहे कई सवाल

(credit-sm)
(credit-sm)

गौरतलब है कि इस रेल दुर्घटना ने एक बार फिर भारतीय रेलवे की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में ऐसी घातक दुर्घटनाओं में कमी आई है, लेकिन तकनीकी खराबी और अन्य रेल संबंधी समस्याओं की खबरें अब भी आम हैं। कई ट्रेनें छह से सात घंटे देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचती हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा होती है। यह दबाव रेलवे के लिए एक चुनौती बना हुआ है। जिसे रेलवे को हर कीमत पर ठीक करने और सुव्यवस्थित करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:जिसे अंकल कहती थी उसी ने 14 साल की बच्ची को किया प्रेग्नेंट, जन्म के 6 दिन बाद नवजात को दफनाया, मचा हड़कंप

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।