‘Exterior Design, शानदार Side Profile…’, नए अवतार में बाजार में उतरी Hyundai Venue

Summary :

2025 Hyundai Venue N Line: हुंडई ने भारत में अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV नई जेनरेशन Hyundai Venue 2025 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस SUV को 7 ट्रिम लेवल्स – HX2, HX4, HX5, HX6, HX7, HX8 और HX10 में उतारा है। Hyundai Venue On Road Price इसकी शुरुआती कीमत ₹7.90 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ग्राहक इसे ₹25,000 की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। नई वेन्यू में पूरा नया एक्सटीरियर डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है, जबकि इंजन ऑप्शन पुराने मॉडल जैसे ही हैं। 2025 Hyundai Venue N Line: Exterior Design 2025 Hyundai Venue पहले के…

2025 Hyundai Venue N Line: हुंडई ने भारत में अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV नई जेनरेशन Hyundai Venue 2025 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस SUV को 7 ट्रिम लेवल्स – HX2, HX4, HX5, HX6, HX7, HX8 और HX10 में उतारा है।

Hyundai Venue On Road Price

इसकी शुरुआती कीमत ₹7.90 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ग्राहक इसे ₹25,000 की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। नई वेन्यू में पूरा नया एक्सटीरियर डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है, जबकि इंजन ऑप्शन पुराने मॉडल जैसे ही हैं।

2025 Hyundai Venue N Line: Exterior Design

2025 Hyundai Venue पहले के मॉडल से काफी स्पोर्टी और आकर्षक दिखती है। इसमें तेज और शार्प बॉडी लाइन्स के साथ नया फ्रंट डिजाइन दिया गया है। फ्रंट में आपको नया रेक्टेंग्युलर ग्रिल, सिल्वर फिनिश वाला बम्पर, क्वाड-बीम LED हेडलैंप, फंक्शनल एयर वेंट्स और एक मस्कुलर बोनट देखने को मिलता है।

2025 Hyundai Venue N Line
2025 Hyundai Venue N Line, (source: social media)

Hyundai Venue N Line Launched: Side Profile

SUV का साइड प्रोफाइल Hyundai Exter और Tucson से इंस्पायर्ड है। इसमें व्हील आर्च और डोर सिल्स पर क्लैडिंग, ब्लैक-आउट C-पिलर के साथ सिल्वर गार्निश और नए डिज़ाइन वाले 16-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

New hyundai Venue Features: Rear Design

पीछे की ओर, नई वेन्यू में फुल-विड्थ LED लाइट बार दिया गया है जो ब्लैक ट्रिम से जुड़ा हुआ है। बीच में ‘Venue’ लेटरिंग और नया डुअल-टोन बम्पर SUV को एक आधुनिक और बोल्ड लुक देता है।

2025 Hyundai Venue N Line
2025 Hyundai Venue N Line, (source: social media)

Engine and Performance

नई Hyundai Venue में वही तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं जो पुराने मॉडल में थे, लेकिन इन्हें अब और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ट्यून किया गया है।

इंजन प्रकार पावर (bhp) टॉर्क (Nm) गियरबॉक्स माइलेज (kmpl)
1.2L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 83 114 5-स्पीड MT 18.05
1.0L टर्बो पेट्रोल 120 172 6-स्पीड MT / 7-स्पीड DCT 20.00 / 18.74
1.5L डीज़ल 116 250 6-स्पीड MT / AT 20.90 / 17.90

Hyundai Venue N Line: ज्यादा स्पोर्टी वर्जन

जो लोग परफॉर्मेंस और स्टाइल दोनों चाहते हैं, उनके लिए Venue N Line एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें नया ग्रिल डिजाइन, थोड़ा बदला हुआ फ्रंट और रियर बम्पर, रेड एक्सेंट्स, डुअल एग्जॉस्ट टिप्स, और नया डुअल-रिज स्पॉइलर दिया गया है। इसके अलावा, इसमें ‘N Line’ की बैजिंग भी SUV के स्पोर्टी कैरेक्टर को उभारती है।

Dimensions and space

नई Venue अब पहले से ज्यादा बड़ी और चौड़ी है, जिससे अंदर ज्यादा स्पेस मिलता है।

  • लंबाई: 3,995mm
  • चौड़ाई: 1,800mm
  • ऊंचाई: 1,665mm
  • व्हीलबेस: 2,520mm

पिछले मॉडल की तुलना में नई Venue की लंबाई 48mm, चौड़ाई 30mm, और व्हीलबेस 20mm बढ़ गया है। इससे अब केबिन में ज्यादा आराम और बेहतर राइड क्वालिटी मिलती है।

यह भी पढ़ें: ‘तीन रो की सीटें, सेवन सीटर…’, Mahindra ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV का जारी किया टीजर, कार की एक झलक देख चमक उठेंगी आंखें

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।