Moga boy swimming pool death: पंजाब के मोगा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 17 साल के युवक की स्विमिंग पूल में डूबने से जान चली गई। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मणि के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ बुधवार को D-7 स्विमिंग पूल में तैरने गया था। तैरते समय वह पूल के गहरे हिस्से में बह गया, जहां से निकलना नामुमकिन था। इसी दौरान वह स्विमिंग पूल में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार समेत आसपास के लोग दुखी है। इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
Swimming Pool Accident: पूल में डूबने से मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नहाते समय मनी (मृतक बच्चा) पूल के गहरे हिस्से में चला गया। उसे पता भी नहीं चला, और अचानक वह डूब गया। उसके दोस्तों और वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नहीं बच सका। मनी की मौत से दोस्त और पूरा परिवार सदमें में हैं।
Moga boy drowned to death: घटना CCTV में कैद
बता दें कि पूरी घटना स्विमिंग पूल में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कैसे मनी डूब रहा (Moga boy drown death) था और लोग उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, जब मनी डूब रहा था तब कोई लाइफ सपोर्ट गार्ड या कर्मचारी उसकी मदद के लिए नहीं आया था, जो स्विमिंग पूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर रहे हैं.
यह हादसा बहुत ही दर्दनाक है। सूचना मिलते ही मौके पर थाना बधनी कलां के पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता महिंदर सिंह के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


Download Android App
Download iOS App




