पाकिस्तान का एक और संदिग्ध ड्रोन मंगलवार रात पंजाब के हुसैनीवाला क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सीमा में उड़ता पाया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दो दिनों में यह दूसरा ऐसा मामला है। ग्रामीणों ने मोबाइलों पर ड्रोन की तस्वीरें खींच लीं।
एक अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले इसे देखे जाने की खबर हजारासिंह वाला गांव में शाम 7.20 बजे दी गई और उसके बाद उसे तेंदीवाला गांव में रात 10.10 बजे देखा गया। इससे पहले पाकिस्तानी ड्रोन को सोमवार रात में उसी क्षेत्र में तीन बार देखा गया था। लगभग एक महीने में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमापार से भारत में हथियार लाने वाले दो ड्रोन्स के पकड़े जाने के बाद से पंजाब पुलिस ने पहले से ही जांच शुरू कर दी है।
रिश्वतखोरी मामला: अस्थाना के खिलाफ जांच के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI को दो महीने का वक्त और दिया
पुलिस के एक प्रवक्ता ने 27 सितंबर को कहा कि पुलिस टीमें पाकिस्तान से भेजे गए इन ड्रोन्स को भेजने में आतंकवादी संगठनों के लिंक भी तलाश रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक सिर्फ दो ड्रोन्स जब्त हुए हैं, जिनमें एक पिछले महीने और दूसरा तीन दिन पहले तरन तारन जिले के धाबल नगर में जली हुई स्थिति में मिला था।
अब तक हुई जांच के अनुसार, अगस्त में कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद से ही पाकिस्तान के कई आतंकवादी संगठन भारत में हथियार भेज रहे हैं। जब्त हुए दोनों ड्रोन्स आईएसआई से संबद्ध अलग-अलग आतंकवादी संगठनों के लग रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



