पंजाब : आप विधायकों ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन

Summary :

आप के विधायकों ने मंगलवार को (यानी आज) राज्य विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया और कांग्रेस नीत सरकार से युवाओं और सरकारी कर्मचारियों से किए वादे पूरे करने की मांग की।

पंजाब में विपक्षी दल आप (Aam Aadmi Party) के विधायकों ने मंगलवार को (यानी आज) राज्य विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया और कांग्रेस नीत सरकार से युवाओं और सरकारी कर्मचारियों से किए वादे पूरे करने की मांग की। विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आप सदस्यों ने अमरिंदर सिंह नीत सरकार के खिलाफ नारे लगाए और पोस्टर दिखाए। 
चीमा ने आरोप लगाया, ‘‘राज्य सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया। सरकार की ‘घर घर रोजगार योजना’ भी विफल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बकाए और महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं किया। 

Desk Team