पंजाब: उपचुनाव में AAP की शानदार जीत, केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

Summary :

संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से जीते

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने विसावदर और लुधियाना पश्चिम में उपचुनावों में अपनी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए गुजरात और पंजाब के लोगों को बधाई दी और कहा कि लोगों ने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस और भाजपा को खारिज कर दिया। चुनाव आयोग के अनुसार, आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया ने विसावदर उपचुनाव जीत लिया है और संजीव अरोड़ा लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। इस जीते के बाद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग हमारी सरकार के काम से बहुत खुश हैं और उन्होंने इस उपचुनाव में पहले से भी ज्यादा वोट किया है।

केजरीवाल ने दी बधाई

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की विसावदर सीट और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। गुजरात और पंजाब की जनता को बहुत-बहुत बधाई और बहुत-बहुत धन्यवाद। केजरीवाल ने बताया कि दोनों जगहों पर जीत का अंतर पिछले चुनाव के मुकाबले लगभग दोगुना हो गया है। जिससे साफ है कि जनता पंजाब सरकार के कार्यों से खुश है।

विसावदर और लुधियाना में AAP की जीत, अरविंद केजरीवाल की नीतियों को दिया श्रेय

भगवंत मान ने दी बधाई

उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम उपचुनाव के दौरान पंजाब से किए गए हर वादे को पूरा करेंगे। लुधियाना पश्चिम से संजीव अरोड़ा की जीत पर बधाई देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को भी जीत की बधाई दी है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।