महिला दिवस पर आम आदमी पार्टी सरकार का बड़ा ऐलान, पंजाब की हर महिला को ₹1 हजार और SC महिला को ₹1500 हर महीने मिलेंगे

Summary :

Punjab Budget 2026 Women Scheme: पंजाब में 8 मार्च 2026 का दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भगवंत मान सरकार ने ऐसा फैसला लिया है, जिसे देश में नारी सशक्तिकरण की सबसे बड़ी पहल माना जा रहा है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए बजट में “मुख्यमंत्री मावा-धीयां सत्कार योजना” का ऐलान किया गया है। यह योजना सीधे पंजाब की करोड़ों महिलाओं के जीवन से जुड़ी है और उन्हें आर्थिक ताकत देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। SC महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देगी…

Punjab Budget 2026 Women Scheme: पंजाब में 8 मार्च 2026 का दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भगवंत मान सरकार ने ऐसा फैसला लिया है, जिसे देश में नारी सशक्तिकरण की सबसे बड़ी पहल माना जा रहा है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए बजट में “मुख्यमंत्री मावा-धीयां सत्कार योजना” का ऐलान किया गया है। यह योजना सीधे पंजाब की करोड़ों महिलाओं के जीवन से जुड़ी है और उन्हें आर्थिक ताकत देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

SC महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देगी सरकार

इस योजना के तहत पंजाब सरकार 18 साल से ऊपर की सभी योग्य महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी। वहीं अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह उनके बैंक खाते में दिए जाएंगे। सरकार का अनुमान है कि पंजाब की करीब 97 प्रतिशत महिलाएं इस योजना के दायरे में आएंगी। केवल सांसद, विधायक और इनकम टैक्स भरने वाली महिलाओं को इससे बाहर रखा गया है, जबकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाली महिलाएं भी इस योजना की पात्र होंगी।

मान सरकार का कहना है कि यह केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का बड़ा सामाजिक अभियान है। घर के फैसलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़े, उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार आए, और पढ़ी-लिखी बेटियों की जरूरतें पूरी हों, इसी सोच के साथ यह योजना लाई गई है।

 महिलाओं के वादे को पूरा कर रही है AAP

दरअसल आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले पंजाब की महिलाओं से जो वादा किया था, उसे अब जमीन पर उतारा जा रहा है। अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो गारंटी दी थी, उसे पूरा करने की दिशा में यह सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। चार साल पूरे होने पर मान सरकार ने साफ संदेश दिया है कि उनकी राजनीति सिर्फ घोषणाओं की नहीं, बल्कि गारंटी पूरी करने की है।

AAP ने पंजाब में महिलाओं को आर्थिक समर्थन दिया

पंजाब की राजनीति में यह फैसला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि लंबे समय तक सत्ता में रही पार्टियों ने महिलाओं के नाम पर केवल भाषण दिए, लेकिन आर्थिक ताकत देने का साहसिक कदम नहीं उठाया। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पहली बार महिलाओं को सीधे आर्थिक सहयोग देकर उन्हें सम्मान देने की पहल की है।

“मुख्यमंत्री मावा-धीयां सत्कार योजना” को लेकर पंजाब में उत्साह का माहौल है। गांव से लेकर शहर तक महिलाएं इसे अपने सम्मान और आत्मनिर्भरता से जोड़कर देख रही हैं। राजनीतिक संदेश भी साफ है, जो वादा किया, वह निभाया। और यही मॉडल अब देश की राजनीति में नई बहस खड़ी कर रहा है।

यह भी पढ़ें: MSME को बड़ा फायदा, 25 करोड़ निवेश और 50 कर्मचारियों पर भी मिलेगा प्रोत्साहन, पंजाब की नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।