Punjab से ड्रग्स को हमेशा के लिए खत्म किया जाएगा: Arvind Kejriwal

Summary :

ड्रग्स बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चेतावनी देते हुए कहा कि ड्रग्स बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और पंजाब से ड्रग्स को हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार ने पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी जंग छेड़ी है। नशे ने हमारे युवाओं और बच्चों की बड़ी संख्या को बर्बाद कर दिया है। नशा बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब से नशा हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

इस बीच, नशे से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने प्रशासन की मदद से जालंधर जिले की फिल्लौर तहसील के खानपुर गांव में कथित नशा तस्करों की दो अवैध संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया। फिल्लौर के पुलिस उपाधीक्षक सरवन सिंह ने कहा कि जिले के दो गांवों में नशा तस्करों ने जमीन पर कब्जा कर रखा था। खानपुर गांव में कुख्यात नशा तस्कर जसवीर शीरा के घर को ध्वस्त कर दिया गया और इसी तरह की कार्रवाई एक अन्य गांव में अवैध रूप से बनी एक महिला नशा आपूर्तिकर्ता की संपत्ति के खिलाफ भी की गई।

Punjab सरकार ने NOC जारी नहीं की तो आंदोलन करूंगा: Ravneet Singh Bittu

डीएसपी सरवन सिंह ने बताया कि ड्रग सप्लायरों ने दो गांवों में अतिक्रमण कर लिया है। जसवीर शीरा नाम के ड्रग सप्लायर ने यहां घर बनाया था, जिसे पुलिस ने ध्वस्त कर दिया गया। दूसरे गांव में एक महिला ड्रग पेडलर ने घर बनाया था, जिसे भी पुलिस ध्वस्त कर रहे हैं। यह पुलिस का स्पष्ट संदेश है। अगर किसी ने ड्रग मनी या अवैध पैसे से कोई संपत्ति या कुछ भी बनाया है, तो हम कार्रवाई करेंगे।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।