पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बर्स्ट ने पटियाला की नई अनाज मंडी में सरकारी गेहूं खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ किया और कहा कि पंजाब सरकार फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि किसानों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बर्स्ट ने शुक्रवार को पटियाला की नई अनाज मंडी का दौरा किया और सरकारी गेहूं खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ किया। उनका कहना है कि पंजाब सरकार फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है। हरचंद सिंह बर्स्ट ने इस अवसर पर कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को मंडियों में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। जिला मंडी अधिकारी मनीदीप सिंह भी इस मौके पर उपस्थित थे।
Punjab: मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसरों की सेवा अवधि बढ़ी, अब 65 साल में होंगे रिटायर
हरचंद सिंह बर्स्ट ने सरकारी खरीद शुरू करते हुए कहा कि पंजाब सरकार फसल का एक-एक दाना खरीदने को पूरी तरह तैयार है और खरीदी गई गेहूं की भुगतान प्रक्रिया भी समय पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। मंडियों में सफाई, पीने का पानी और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
हरचंद सिंह बर्स्ट ने बताया कि मौजूदा सीजन के दौरान राज्य की मंडियों में करीब 136 लाख मीट्रिक टन गेहूं आने की संभावना है। इस बंपर फसल को ध्यान में रखते हुए राज्य में 1864 स्थायी मंडियों के साथ-साथ किसानों की सुविधा के लिए अस्थायी मंडियों की भी व्यवस्था की गई है, जहां गेहूं की खरीद और लिफ्टिंग के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि पटियाला जिले में स्थापित 109 मंडियों में से अब तक 28 मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। 10 अप्रैल तक पटियाला जिले की मंडियों में 3578 मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुकी है। इस बार पटियाला जिले में लगभग 9.5 लाख मीट्रिक टन गेहूं आने की उम्मीद है।इस अवसर पर प्रधान सतविंदर सिंह सैनी, नरेश कुमार, परगट सिंह, खरदमन राय, हरदेव सिंह, सचिव अश्विनी कुमार महिता सहित बड़ी संख्या में किसान और आढ़ती मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



