Punjab: नशा मुक्ति मोर्चा के लिए जगदीप जग्गा की नियुक्ति, पांच जिलों में करेंगे काम

Summary :

पंजाब में नशा मुक्ति अभियान को लेकर जगदीप जग्गा की नियुक्ति

पंजाब सरकार ने युवाओं को नशा मुक्त करने के लिए पटियाला के डिप्टी मेयर जगदीप जग्गा को मालवा क्षेत्र का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। जग्गा ने कहा कि पांच जिलों में नशा छुड़ाने और उसे जड़ से खत्म करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने और जरूरतमंदों को आर्थिक मदद देने का वादा किया।

भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) शासित पंजाब सरकार प्रदेश के युवाओं को नशा से मुक्त करने के लिए कई विशेष अभियान चला रही है। इसी सिलसिले में नशा मुक्ति मोर्चा के लिए पटियाला के डिप्टी मेयर जगदीप जग्गा को मालवा क्षेत्र का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। प्रदेश को नशा मुक्त की दिशा में आगे बढ़ाने को लेकर डिप्टी मेयर एवं नशा मुक्ति मोर्चा मालवा के कोऑर्डिनेटर जगदीप जग्गा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, नशा मुक्ति मोर्चा के अंतर्गत पांच जिलों की 21 विधानसभा क्षेत्रों में नशा छुड़ाने और उसे जड़ से खत्म करने के लिए काम करेंगे। पांच ज़िलों के डीसी, एसएसपी और एसएचओ के साथ लगातार बैठकें चल रही हैं, ताकि यह तय किया जा सके कि नशे पर किस तरह लगाम लगाई जा सकती है।”

Punjab में तस्करों का आतंक, नशा बेचने का विरोध करने पर शख्स की हत्या

उन्होंने कहा, “मैं केवल पांच जिलों तक ही सीमित नहीं हूं, मेरा सपना है कि पूरा पंजाब नशा मुक्त हो। जब मैं कॉलेज में पढ़ता था, तब भी अपनी क्षमता के अनुसार लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करता था। नशा मुक्ति मोर्चा के लिए मालवा का कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर जगदीप जग्गा ने अपनी पार्टी का आभार जताया। उन्होंने कहा, “मैं अपनी पार्टी का आभारी हूं, जिसने मुझे इस अभियान में यह जिम्मेदारी दी है। मैं पूरी ताकत से अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा।” जगदीप जग्गा ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “अगर कोई नशा बेचने वाला मेरे हाथ लग गया, तो मैं स्वयं प्रशासन से उसे सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे, ताकि पंजाब की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वालों के लिए यह एक सबक बन सके।”

साथ ही उन्होंने यह भी कहा, “जो मेरे भाई-बहन नशे की लत में पड़ चुके हैं और उसे छोड़ना चाहते हैं, वे मुझसे संपर्क कर सकते हैं। मेरी तरफ से जितनी संभव हो सकेगी, उतनी आर्थिक मदद या इलाज की सहायता दी जाएगी। जो युवा पहले नशा करते थे और अब नशा छोड़कर कोई काम-धंधा कर रहे हैं, उन्हें हम पंजाब का रोल मॉडल बनाएंगे, ताकि उनसे प्रेरणा लेकर बाकी लोग भी नशे की लत छोड़ सकें।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.