कनाडा–पंजाब साझेदारी को नई रफ्तार, CM भगवंत मान ने ब्रिटिश कोलंबिया से की मजबूत व्यापारिक रिश्तों की पैरवी

Punjab News

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि कनाडा, विशेषकर ब्रिटिश कोलंबिया के साथ व्यापारिक और निवेश संबंधों को और मजबूत करने की जरूरत है। इससे दोनों क्षेत्रों के उद्योगों, निवेशकों और आम लोगों को समान रूप से लाभ मिलेगा। ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कनाडा हमेशा भारत और पंजाब का भरोसेमंद साझेदार रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब और कनाडा के बीच पहले से मौजूद मजबूत व्यापारिक रिश्तों को आगे बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। पंजाब सरकार कनाडाई कंपनियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है।

Punjab News: पंजाब की आर्थिक ताकत और निवेश के अवसर

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब एग्रो-प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग उपकरण, आईटी सेवाओं और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में अग्रणी राज्य है। मजबूत बुनियादी ढांचा, कुशल और अंग्रेज़ी में दक्ष कार्यबल पंजाब को कनाडाई निवेशकों के लिए आकर्षक बनाता है। उन्होंने कहा कि “इन्वेस्ट पंजाब” के माध्यम से निवेशकों को सिंगल-विंडो क्लीयरेंस और हर स्तर पर सहयोग दिया जा रहा है।

Punjab News
Punjab News

CM Bhagwant Mann News: कृषि और खाद्य प्रसंस्करण में सहयोग की संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सतत कृषि, खाद्य सुरक्षा और ग्रीनहाउस तकनीकों में ब्रिटिश कोलंबिया की विशेषज्ञता, पंजाब की कृषि आधुनिकीकरण योजनाओं से पूरी तरह मेल खाती है। उन्होंने स्वच्छ खेती, कटाई के बाद की तकनीक और वैल्यू-एडेड फूड प्रोसेसिंग में साझेदारी की उम्मीद जताई। वहीं शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट को अहम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कनाडाई विश्वविद्यालयों के साथ रिसर्च और व्यावसायिक प्रशिक्षण में सहयोग से युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

स्वास्थ्य, ऊर्जा और तकनीक में नए अवसर

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा और जीवन विज्ञान के क्षेत्र में फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल उपकरण और टेलीमेडिसिन में कनाडाई कंपनियों के लिए पंजाब में बड़े अवसर हैं।
नवीकरणीय ऊर्जा को भविष्य का क्षेत्र बताते हुए उन्होंने सोलर पार्क और बायो-एनर्जी परियोजनाओं में संयुक्त निवेश का स्वागत किया। आईटी क्षेत्र में साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एग्री-टेक में भी सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं।

Punjab News
Punjab News

निर्माण, इंजीनियरिंग और निर्यात

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण और इंजीनियरिंग सेक्टर में कृषि मशीनरी और स्वच्छ इंजीनियरिंग में कनाडा की तकनीक पंजाब के औद्योगिक क्लस्टरों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि गेहूं, चावल, किन्नू, लीची और प्रोसेस्ड फूड जैसे पंजाब के कृषि उत्पादों की कनाडा में अच्छी मांग है, जिसे वहां बसे भारतीय समुदाय का समर्थन मिल रहा है।

टेक्सटाइल क्षेत्र में भी कनाडाई कंपनियां पंजाब के साथ मिलकर उच्च गुणवत्ता वाले परिधान उद्योग को विकसित कर सकती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कनाडा में बसे पंजाबी प्रवासी दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार और संस्कृति को जोड़ने वाली मजबूत कड़ी हैं। पंजाब सरकार सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से इन संबंधों को और सशक्त बनाना चाहती है।

निवेशक सम्मेलन 2026 का निमंत्रण

मुख्यमंत्री ने कनाडा को “प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026” में भागीदार देश बनने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल, सेक्टर आधारित सत्र और उच्चस्तरीय बैठकें होंगी। उन्होंने कनाडाई विश्वविद्यालयों को मोहाली में कैंपस खोलने और टेक्नोलॉजी कंपनियों को आईटी व आईटीईएस केंद्र स्थापित करने का भी आमंत्रण दिया।

Punjab News
Punjab News

पूर्ण सहयोग का आश्वासन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार कनाडाई निवेशकों को हर संभव सुविधा देगी। उन्होंने 13 से 15 मार्च 2026 तक मोहाली स्थित प्लाक्षा यूनिवर्सिटी में होने वाले निवेशक सम्मेलन में कनाडाई प्रतिनिधियों को शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह साझेदारी पंजाब और ब्रिटिश कोलंबिया दोनों के विकास को नई दिशा देगी।

Punjab News
Punjab News

प्रीमियर डेविड एबी की प्रतिक्रिया

ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब का दौरा उनके लिए यादगार रहा। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश कोलंबिया में बसे पंजाबियों के दिलों में पंजाब हमेशा जीवित रहता है और दोनों क्षेत्रों के लोगों के बीच रिश्ते और मजबूत होने चाहिए। प्रीमियर ने कौशल विकास, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में पंजाब के साथ सहयोग बढ़ाने की इच्छा भी जताई।

यह भी पढ़ें: ‘सर्वोच्च सत्ता पर अटूट विश्वास…’, श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष नतमस्तक होते हुए बोले CM मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।