विश्व कप विजेता बेटियों का मोहाली पहुंचने पर पंजाब सरकार ने किया शानदार स्वागत

Summary :

Punjab News Today: भारत की क्रिकेट खिलाड़ियों ने शानदार खेल खेलते हुए साउथ अफ्रीका को हरा दिया और जीत का परचम लहरा दिया। महिला क्रिकेट में भारत के लिए पहला विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम की दो पंजाबी खिलाड़ियों, हरलीन देओल और अमनजोत कौर का आज वतन वापसी पर पंजाब सरकार द्वारा यहां शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से शानदार स्वागत किया गया। Punjab News Today: मंत्रियों और विधायकों ने बढ़ाया बेटियों का मान इस अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सांसद गुरमीत सिंह मीत विशेष रूप…

Punjab News Today: भारत की क्रिकेट खिलाड़ियों ने शानदार खेल खेलते हुए साउथ अफ्रीका को हरा दिया और जीत का परचम लहरा दिया। महिला क्रिकेट में भारत के लिए पहला विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम की दो पंजाबी खिलाड़ियों, हरलीन देओल और अमनजोत कौर का आज वतन वापसी पर पंजाब सरकार द्वारा यहां शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से शानदार स्वागत किया गया।

पंजाब सरकार ने किया शानदार स्वागत
पंजाब सरकार ने किया शानदार स्वागत

Punjab News Today: मंत्रियों और विधायकों ने बढ़ाया बेटियों का मान

Punjab News Today
Punjab News Today

इस अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सांसद गुरमीत सिंह मीत विशेष रूप से खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे। उनके साथ विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर, जसवंत कौर और पार्षद सरबजीत सिंह समाणा भी मौजूद रहे। हवाई अड्डे पर जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और खेल विभाग द्वारा ढोल की थाप और फूलों के हार पहनाकर विजेता बेटियों का सम्मान किया गया।

 CM Bhagwant Mann: सरकार द्वारा विशेष सम्मान का ऐलान

मंत्रियों और विधायकों ने बढ़ाया बेटियों का मान
मंत्रियों और विधायकों ने बढ़ाया बेटियों का मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले ही वीडियो कॉल के जरिए टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और अमनजोत कौर को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी थी। हरपाल सिंह चीमा और मीत हेयर ने कहा कि हमारी इन बेटियों ने न सिर्फ पंजाब, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने घोषणा की कि कप्तान हरमनप्रीत कौर के पंजाब लौटने के बाद पंजाब सरकार द्वारा तीनों खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

ALSO READ: चैंपियन बनने के बाद नई दिल्ली पहुंची भारत की महिला ब्रिगेड, PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से होगी मुलाकात

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।