पंजाब पुलिस का ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान, बच्चों को किया जागरूक

Summary :

पंजाब पुलिस का नशे के खिलाफ तीसरे महीने में अभियान जारी

पंजाब पुलिस ने ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत अमृतसर के डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। स्पेशल डीजीपी शशि प्रभा देवी ने बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील की और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन अपने तीसरे महीने में प्रवेश कर गया है। इसी अभियान के तहत स्पेशल डीजीपी शशि प्रभा देवी मंगलवार को अमृतसर के डीएवी पब्लिक स्कूल पहुंचीं, जहां उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और इससे दूर रहने की अपील की। डीजीपी (स्पेशल) प्रभा देवी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक बहुत ही घातक आदत है और युवाओं को इसकी चपेट में आने से रोकने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने उन बच्चों से भी अपील की जो पहले से नशे के संपर्क में आ चुके हैं कि वे इसे छोड़कर एक बेहतर जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि आम लोगों का सहयोग पुलिस को लगातार मिल रहा है और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कई कार्रवाइयां की जा रही हैं। इसके साथ ही प्रभा देवी ने मॉक ड्रिल को लेकर भी जानकारी दी।

Punjab के नेताओं को शर्म आनी चाहिए: जल विवाद पर Anil Vij

डीजीपी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और रोजमर्रा के कामकाज सामान्य रूप से जारी रखें। बता दें कि पंजाब में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के तहत कई ड्रग्स तस्करों को पकड़ा गया है और उन पर सख्त कार्रवाई की गई है। इसके तहत कुछ तस्करों के घर भी तोड़े गए हैं, ताकि भविष्य में तस्करी करने से पहले सोचना पड़े। भगवंत मान सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि पंजाब में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों को जेल में डाला जाएगा। अब तक सैकड़ों तस्करों को जेल भेजा जा चुका है।

पंजाब पुलिस रोजाना किसी न किसी जगह पर नशे के खिलाफ छापेमारी कर रही है और तस्करों को जेल में डाल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को देशभर में आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल के तहत पंजाब के कई जिलों में भी अभ्यास किया जाएगा। इसके लिए पंजाब पुलिस पूरी तरह से तैयार है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.