Punjab Railway Track Blast: कल देर रात सरहिंद इलाके में रेलवे लाइन पर एक बड़ा धमाका हुआ। सूत्रों के मुताबिक, माना जा रहा है कि यह धमाका RDX की वजह से हुआ। यह घटना रात करीब 11 बजे हुई, जब एक मालगाड़ी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन से गुज़र रही थी।
Punjab News: फतेहगढ़ साहिब में रेलवे लाइन पर धमाका

गणतंत्र दिवस से 48 घंटे पहले पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, सरहिंद में रेलवे लाइन पर एक धमाका हुआ। इस घटना में मालगाड़ी के एक इंजन को नुकसान पहुंचा और लोको पायलट को मामूली चोट आई। घायल चालक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाके के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस और रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।
Punjab Latest News: मामूली विस्फोट, कोई बड़ा नुकसान नहीं
पुलिस के अनुसार, खानपुर गांव के पास यह विस्फोट मामूली था। ट्रेन और पटरी को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है। ड्राइवर को केवल हल्की चोटें आई हैं और ट्रेनों का संचालन जल्द ही सामान्य हो जाएगा। धमाके की तीव्रता बहुत कम बताई जा रही है और इसे बड़ा विस्फोट नहीं माना जा रहा।
Punjab Railway Track Blast: पुलिस और एजेंसियों की जांच जारी
रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह ने बताया कि पुलिस वैज्ञानिक तरीकों से जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम सहित अन्य विशेषज्ञ एजेंसियां भी घटनास्थल पर भेजी गई हैं। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अन्य एजेंसियों के साथ सहयोग किया जा रहा है। मामले का समाधान जल्द होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: Breaking: पंजाब में रेलवे लाइन पर बड़ा धमाका, लोको पायलट घायल
























