मुरादाबाद में बुर्का जिहाद, 5 मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू सहेली को जबरन पहनाया बुर्का; मामला गर्म होने पर FIR दर्ज

Summary :

Class 12 Student Burqa Controversy: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी कोतवाली क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक हिंदू छात्रा पर बुरखा पहनने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच मुस्लिम छात्राओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। School Burqa Incident: कोचिंग सेंटर के बाहर की घटना जानकारी के अनुसार यह घटना साहू कुंज मोहल्ले में स्थित एक कोचिंग सेंटर के बाहर की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि 12वीं कक्षा में पढ़ने…

Class 12 Student Burqa Controversy: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी कोतवाली क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक हिंदू छात्रा पर बुरखा पहनने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच मुस्लिम छात्राओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।

School Burqa Incident: कोचिंग सेंटर के बाहर की घटना

जानकारी के अनुसार यह घटना साहू कुंज मोहल्ले में स्थित एक कोचिंग सेंटर के बाहर की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली हिंदू छात्रा को पांच बुरखा पहनी छात्राएं कथित तौर पर बुरखा पहनाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

Burqa Video Goes Viral: धर्म परिवर्तन का आरोप

पीड़िता के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि छात्राएं केवल बुरखा पहनाने तक सीमित नहीं थीं, बल्कि वे छात्रा को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने के लिए भी दबाव बना रही थीं। परिजनों का कहना है कि छात्रा पर मानसिक रूप से काफी दबाव डाला गया।

Class 12 Student Burqa Controversy: पुलिस की कार्रवाई और जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पांचों नामजद छात्राओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Republic Day पर दिल्ली मेट्रो का स्पेशल शेड्यूल, सुबह 3 बजे से चलेंगी स्पेशल ट्रेन्स

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।