Delhi Metro timings on 26 January: Republic Day 2026 (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सभी लाइनों पर सुबह 3 बजे से शुरू होंगी। यह निर्णय कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए लिया गया है।
Republic Day Metro Timing: शुरुआती समय-सारणी
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की है। सुबह 3 बजे से 6 बजे तक ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद दिनभर मेट्रो सेवाएं अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार संचालित होंगी, ताकि आम यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यात्रियों के लिए योजना और सुझाव
डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाएं और सुबह की मेट्रो सेवाओं का लाभ उठाएं, ताकि भीड़ और परेशानियों से बचा जा सके। इसके जरिए गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोग आसानी से कर्तव्य पथ तक पहुँच सकेंगे।
Delhi Metro timings on 26 January: पार्किंग और अतिरिक्त सुविधाएं
गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। इससे निजी वाहनों से आने वाले यात्रियों को समारोह स्थल तक पहुंचने में अतिरिक्त सहूलियत मिलेगी। डीएमआरसी ने यह सुनिश्चित किया है कि मेट्रो सेवाओं और पार्किंग दोनों के माध्यम से लोगों की यात्रा सुविधाजनक और सुरक्षित रहे।
Republic Day 2026: फ्री में मेट्रो का सफर! जानें कैसे मिलेगा टिकट
दर्शकों की सुविधा के लिए, निमंत्रण कार्ड के साथ निःशुल्क मेट्रो टिकट भी प्रदान किए जा रहे हैं, जो आने और जाने दोनों यात्राओं के लिए मान्य होंगे। इस सुविधा का लाभ केवल वैध निमंत्रण कार्ड या टिकट और सरकारी फोटो पहचान पत्र वाले यात्री ही उठा पाएंगे।
निःशुल्क मेट्रो टिकट का उपयोग करने वाले यात्री उद्योग भवन या केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर उतरकर आसानी से अपने निर्धारित बैठने के स्थान तक पहुँच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी दिवस 2026: फिजी से थाईलैंड तक गूंजेगा उत्तर प्रदेश का उत्सव, उद्घाटन करेंगे Amit Shah


Download Android App
Download iOS App








