Anupama Spoiler 24 Jan: 1 खौफनाक साज़िश! रजनी की चाल से जेल की सलाखों के पीछे पहुंचेगी अनुपमा?

Anupama Spoiler 24 Jan

Anupama Spoiler 24 Jan: रुपाली गांगुली के सुपरहिट शो अनुपमा में आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जोरदार झटका लगने वाला है। अब तक जो दोस्ती दिखाई जा रही थी, वही दोस्ती दुश्मनी में बदलती नजर आएगी। रजनी ऐसा कदम उठाने वाली है, जिससे अनुपमा की ज़िंदगी पूरी तरह उलट-पुलट हो जाएगी।

Anupama Spoiler 24 Jan: रजनी की चाल, सीधा जेल जाएगी अनुपमा!

Anupama Spoiler 24 Jan
Anupama Spoiler 24 Jan ( Source : Social Media )

आने वाले ट्रैक में रजनी अनुपमा के खिलाफ ऐसी साजिश रचेगी कि अनुपमा खुद को जेल में पाएगी। बिना कुछ समझे-बूझे अनुपमा को कानून के चक्कर में फंसा दिया जाएगा और वह बेबस नजर आएगी। इस खबर से शाह परिवार में कोहराम मच जाएगा।

Anupama Spoiler: चॉल बचाने की जंग में अकेली पड़ी अनुपमा

Anupama Spoiler
Anupama Spoiler ( Source : Social Media )

अनुपमा पहले ही चॉल को टूटने से बचाने की कोशिश में लगी है, लेकिन हालात उसके खिलाफ जाते दिख रहे हैं। मजबूरी में उसे चॉल के बाहर रहना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ उसकी मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।

Anupama Serial Update: पराग पर टूटा दुखों का पहाड़

Anupama Serial Update
Anupama Serial Update ( Source : Social Media )

पराग भी भारी तनाव में है। बिजनेस डूबने के डर से वह पूरी तरह टूट चुका है। रजनी की बातें सुनकर वह सीधे घर पहुंचता है और वसुंधरा के पैरों में गिरकर अपनी मजबूरी बताता है। पराग को डर है कि वह अपने परिवार की विरासत नहीं बचा पाएगा।

Anupama 24 January: मां बनी ढाल, वसुंधरा ने संभाला पराग

Anupama 24 January
Anupama 24 January ( Source : Social Media )

मां होने के नाते वसुंधरा पराग को संभालती है और उसे हिम्मत देती है। लेकिन घर के अंदर चल रही उथल-पुथल साफ बता रही है कि आने वाले समय में हालात और बिगड़ सकते हैं।

Anumpama Serial में शाह परिवार में मचेगा हंगामा

Anupama 24 January
Anupama 24 January ( Source : Social Media )

जैसे ही अनुपमा के जेल जाने की खबर सामने आएगी, पूरे शाह परिवार में भूचाल आ जाएगा। हर कोई सदमे में होगा और घर का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो जाएगा।

Read More: इन गानों को सुनकर आपमें आ जाएगा देशभक्ति का उबाल, एक बार जरूर सुनें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।