इन गानों को सुनकर आपमें आ जाएगा देशभक्ति का उबाल, एक बार जरूर सुनें

Summary :

Desh Bhakti Geet 26 January: हर साल 26 जनवरी को हमारे देश में गणतंत्र दिवस बड़े ही गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है. क्योंकि इसी दिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान लागु किया गया था. Republic Day Desh Bhakti Geet: देशभक्ति के वो गाने जो आपको कर देंगे दिवाना इस मौके पर स्कूलों, कॉलेजों और ऑफिसेस में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, वहीं कई ऑफिसोज़ और स्कूलों में तो छुट्टी तक दे दी जाती है. लेकिन कोई भले ही कुछ भी क्यों ना कहे इस मौके पर जब तक देशभक्ति के गाने ना…

Desh Bhakti Geet 26 January: हर साल 26 जनवरी को हमारे देश में गणतंत्र दिवस बड़े ही गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है. क्योंकि इसी दिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान लागु किया गया था.

Republic Day Desh Bhakti Geet: देशभक्ति के वो गाने जो आपको कर देंगे दिवाना

इस मौके पर स्कूलों, कॉलेजों और ऑफिसेस में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, वहीं कई ऑफिसोज़ और स्कूलों में तो छुट्टी तक दे दी जाती है. लेकिन कोई भले ही कुछ भी क्यों ना कहे इस मौके पर जब तक देशभक्ति के गाने ना हो, तब तक ये दिवस अधूरा सा लगता है. तो ऐसे में आज हम आप लोगों के लिए कुछ ऐसे देशभक्ति के गाने लेकर आए हैं जो कि हम सभी भारतीयों को गौरवांवित करते है.

जी हां, इन्हीं गानों के जरिए लोगों के दिलों में देश के लिए प्यार और सम्मान और गहरा होता है. तो चलिए आपको हम आज बताते हैं कुछ ऐसे देशभक्ति के गानें जो कि आपके इस दिन को और भी ज्यादा खास बना देंगे.

1.Vande Matram

Desh Bhakti Geet 26 January
Desh Bhakti Geet 26 January (Source: Social Media)

वन्दे मातरम् गाना जिसे बंकिमचन्द्र चटर्जी ने संस्कृत और बाँग्ला भाषा में लिखा था, वो देशभक्ति की एक अलग मिसाल पेश करता है. इस गाने को राष्ट्रीय गीत तो कहा ही जाता है, लेकिन देश की आजादी के बाद आधी शताब्दी तक ये भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरक के तौर पर भी जाना जाता था, तो अगर आप खुद को देशभक्ति में डुबोना चाहते हैं, तो एक बार आपको ये गीत जरूर सुनना चाहिए.

2.Ye Jo Desh Hai Tera

Desh Bhakti Geet 26 January
Desh Bhakti Geet 26 January (Source: Social Media)

ये गाना शाहरुख की फिल्म स्वदेश का है, जो कि अपने आप में एक अलग ही देशभक्ति की कहानी दर्शाता है, इस गाने के साथ फैंस की भावनाएं जुड़ी हुई हैं. ये गाना जब भी आप सुनेंगे आपके रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे.

3.Rang De Basanti

Desh Bhakti Geet 26 January
Desh Bhakti Geet 26 January (Source: Social Media)

आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ का ये गाना गणतंत्र दिवस के जश्न में चार चांद लगा देता है. गाने के दमदार बोल, जोशीली बीट्स और शानदार संगीत लोगों में देशभक्ति का जोश जगा देते हैं. इसे सुनते ही मन में नई ऊर्जा आ जाती है और कदम खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं. शायद इसी वजह से हर एक देशभक्ति के फंक्शन में इसे बड़े ही शान के साथ बजाया जात है.

4. Ae Mere Watan Ke Logo

Desh Bhakti Geet 26 January
Desh Bhakti Geet 26 January (Source: Social Media)

लता मंगेशकर ने जब ये गाना जवाहरलाल नेहरू के सामने गाया था तो वे इस गाने को सुनकर रो पड़े थे. सभी देशवासियों की भावनाएं इस गीत के साथ जुड़ी हैं और खासकर इस गानें को सुनने के बाद देश के जवानों की शहीदी को जिस तरह से लोग याद करते हैं, वो भी अपने आप में काफी इमोशनल है.

5. Ae Watan

Desh Bhakti Geet 26 January
Desh Bhakti Geet 26 January (Source: Social Media)

आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘राजी’ का ये गाना आज भी लोगों को इमोशनल कर देता है. ये फिल्म साल 2018 में आई थी, जो की प्रॉपर देशभक्ति पर आधारित थी. इस मूवी का गाना ‘ऐ वतन’ भी देशभक्ति से भरा हुआ है. ऐसे में गणतंत्र दिवस के मौके पर इस गाने को खूब पसंद किया जाता है.

Read More: Prabhas की फिल्म का हुआ बंटाधार, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बजट निकालने के लिए तरसे मेकर्स

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।