Dance का तहलका मचाने 7 साल बाद Dancing Queen ने ली The 50 Reality Show में एंट्री

Summary :

Sapna Choudhary Entry in The 50 : हरियाणा की लोकप्रिय डांसर-सिंगर और बिग बॉस 11 की फैमस स्टार सपना चौधरी अब एक बार फिर टीवी रियलिटी शो में धमाका करने जा रही हैं। वे 1 फरवरी से आने वाले बड़े-बड़े सितारों के रियलिटी गेम शो ‘द 50’ में हिस्सा ले रही हैं। Sapna Choudhary Entry in The 50: जानिए क्या है ‘द 50’? द 50 एक नया इंडियन रियलिटी गेम शो है जिसमें 50 सेलिब्रिटी लोगों को एक राजसी महल जैसे सेट में बंद करके अलग-अलग गेम्स, दांव-पेंच और स्ट्रैटेजिक चैलेंज खेलने होंगे। इस शो को फराह खान होस्ट करेंगी…

Sapna Choudhary Entry in The 50 : हरियाणा की लोकप्रिय डांसर-सिंगर और बिग बॉस 11 की फैमस स्टार सपना चौधरी अब एक बार फिर टीवी रियलिटी शो में धमाका करने जा रही हैं। वे 1 फरवरी से आने वाले बड़े-बड़े सितारों के रियलिटी गेम शो ‘द 50’ में हिस्सा ले रही हैं।

Sapna Choudhary Entry in The 50: जानिए क्या है ‘द 50’?

Sapna Choudhary Entry in The 50
Sapna Choudhary Entry in The 50 ( Source : Social Media )

द 50 एक नया इंडियन रियलिटी गेम शो है जिसमें 50 सेलिब्रिटी लोगों को एक राजसी महल जैसे सेट में बंद करके अलग-अलग गेम्स, दांव-पेंच और स्ट्रैटेजिक चैलेंज खेलने होंगे। इस शो को फराह खान होस्ट करेंगी और यह कलर्स टीवी + JioHotstar पर 1 फरवरी से ब्रॉडकास्ट होगा।

Sapna Choudhary in Reality Show: सपना ने क्या कहा?

Sapna Choudhary in Reality Show
Sapna Choudhary in Reality Show ( Source : Social Media )

शो में जाने से पहले सपना ने खुद कहा है कि वे ना कोई नकली ड्रामा करेंगी, ना कोई दिखावा – बस अपनी असली शख्सियत दिखाएँगी। उनका कहना है – “मैं अपनी मिट्टी से आयी आवाज हूँ… शो में बिना मास्क, बिना ड्रामा, बस दिल से खेलूँगी।”

Sapna Choudhary का चैलेंज!

Sapna Choudhary
Sapna Choudhary ( Source : Social Media)

सपना ने अपने वीडियो में कहा- “मैं सबको देख लूँगी!” मतलब, वे अन्य सभी कॉम्पिटिटर्स को चुनौती देने को तैयार हैं और किसी भी वजह से पीछे हटने वाली नहीं हैं।

Sapna Choudhary News: बिग स्टार लाइन-अप भी तैयार!

Sapna Choudhary Entry in The 50
The 50 ( Source : Social Media )

सपना के अलावा कई बड़े नाम भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं जैसे:

  • प्रिंस नरुला
  • निक्की तंबोली और अरबाज पटेल
  • नेहल चुदासामा
  • चहत पांडे
  • करण पटेल और कई अन्य टीवी स्टार्स भी शामिल होने की खबरें हैं।

‘ The 50’ शो का खास अंदाज़

Sapna Choudhary in reality show
Sapna Choudhary in reality show ( Source : Social Media )

1. महल जैसा सेट
2. 50 सेलिब्रिटी
3.  कोई सैट रूल नहीं — रसोई से लेकर गेम तक सबमें स्ट्रैटेजी ज़रूरी, जीतेंगे वो जो आख़िर तक टिकेंगे!

Read More: Border 2 Memes: ‘बॉर्डर 2’ आते ही पाकिस्तान पर 1 नहीं, सैकड़ों मीम्स का ‘BRUTAL’ हमला…..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।