The Raja Saab Box Office Collection Day 14: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘ द राजा साब’ एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई है. क्योंकि संक्रांति की छुट्टियों का फायदा उठाने के बावजूद भी ये फिल्म अपने बजट का आधा हिस्सा भी नहीं निकाल पाई है.
इस फिल्म ने शुरूआती दिनों में प्रभास की स्टारडम का भरपूर फायदा उठाया था, लेकिन फिर ये उस रफ्तार को बरकरार नहीं रख पाई और इसका बंटाधार हो गया. अब आलम ये है कि रिलीज के 14वें दिन से इस फिल्म के लिए चंद लाख रुपये कमाने में भी पसीने छूट रहे हैं. तो चलिए एक बार जान लेते है कि ‘द राजा साब’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितनी कमाई की है?
The Raja Saab Prabhas: ‘द राजा साब’ ने 14वें दिन कितना किया कलेक्शन?

प्रभार की ‘ द राजा साब’ ने मेकर्स की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. हालांकि रिलीज से पहले फिल्म के बज को देखते हुए लग तो ऐसा रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज के बाद सारी तस्वीर साफ हो गई. इस फिल्म को पहले तो सोशल मीडिया पर नेटिजन्स से नेगेटिव रिव्यू मिला और फिर उसके बाद इसकी कहानी को समझ पाना लोगों के बस की बात भी नहीं रही.
Prabhas New Film: क्यों नही मिली द राजा साब को सक्सेस

फिल्म की कमजोर कहानी और निर्देशन की इतनी आलोचना हुई है कि ऑडियंस ने इसमें दिलचस्पी ही खो दी. थिएटर्स में भी हर जगह फिल्म के कई शो खाली गए और अब तो फिल्म के लिए ऐसा वक्त आ गया है कि इसके लिए मुट्ठीभर कमाई करना भी बड़ा मुश्किल हो गया है. ऐसे में ये फिल्म अब अपने एंड पर पहुंच चुकी है.
इन सबके बीच अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘द राजा साब’ ने पहले हफ्ते में 130.25 करोड़ कमाए. इसके बाद 8वें दिन इसने 3.5 करोड़, 9वें दिन 3 करोड़, 10वें दिन 2.6 करोड़, 11वें दिन 1.35 करोड़, 12वें दिन 80 लाख और 13वें दिन 50 लाख का कलेक्शन किया. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द राजा साब’ ने रिलीज के 14वें दिन 51 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ ‘द राजा साब’ की 14 दिनं की कुल कमाई अब 142.71 करोड़ रुपये हो गई है.
The Raja Saab Box Office Collection Day 14: ‘द राजा साब’ से मेकर्स को हुआ कितना घाटा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये फिल्म असल में तेलुगु भाषा में बनाई गई है और इसके हॉरर-कॉमेडी जॉनर की वजह से इसे बाकी भाषाओं में डब किया गया है. अगर बजट की बात करें तो फिल्म ‘द राजा साब‘ 400 करोड़ में बनी थी, लेकिन 14 दिनों में ये सिर्फ 142.71 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर पाई है. 64.48% के घाटे के साथ, फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर घोषित चुकी है. खासतौर पर सुरस्टार प्रभास के लिए ये फिल्म उनके करियर की वन ऑफ द सुपरफ्लॉप फिल्मों में से एक बन गई है.
Read More: 63 साल की Seema Anand ने Gen-Z को बनाया अपना दिवाना, स्टोरीटेलर की Nudes हुईं वायरल


Download Android App
Download iOS App




