Seema Anand Kon Hai: स्टोरीटेलर और रिलेशनशिप एक्सपर्ट सीमा आनंद इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. क्योंकि उनकी कुछ AI-जनरेटेड अश्लील तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दरअसल सीमा आनंद हाल ही में एक पॉडकास्ट में गई थीं, जहां उन्होंने मेल-फीमेल सेक्शुअल रिलेशन, लिव इन रिलेशनशिप में रहना सही या गलत है और शादी करने के बाद शादीशुरा जिंदगी कैसी कहती है, इन जैसे कई टॉपिक्स पर खुलकर बात की थी.
Seema Anand Controversy: सीमा आनंद के साथ क्या हुआ?

ये इंटरव्यू अभी आया ही था कि इतने में सीमा आनंद को लेकर कुछ लोगों ने उनकी पोर्नोग्राफिक तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं, जो कि AI से बनाई हुई थी. लेकिन ऐसे में स्टोरीटेलर ने अब अपना रिएक्शन शेयर किया है, जिसमें वो उन लोगों को करारा जवाब दे रही है, जिन्होंने ऐसी हरकत की है.
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने एक वीडियो में कहा – “पिछले हफ्ते, AI की मदद से मेरी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं. इससे मुझे एहसास हुआ कि लोगों की सोच कितनी गंदी और घिनौनी है. मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन जब मैंने वो फोटो देखीं और कमेंट्स पढ़े, तो मुझे एहसास हुआ कि इन लोगों की सोच कितनी गंदी है.”
Sex Education Debate: सीमा आनंद ने Gen-Z को क्या कहा
View this post on Instagram
उन्होंने कहा, “जिस तरह लोग मेरी उन फोटो पर कमेंट करने के लिए टूट पड़े, मैंने सोचा ये लोग किस तरह की सोच रखते हैं? एक यूज़र ने कमेंट करते हुए कहा कि, ‘ये इतना बुरा नहीं है’. उन्होंने एक लड़की के साथ मेरी फोटो ली और चेहरे बदल दिए. मैंने साड़ी पहनी हुई थी और उसने शॉर्ट्स पहने हुए थे, उसका चेहरा मेरे चेहरे पर लगा दिया और मेरा चेहरा उसके चेहरे पर लगा दिया.
ऐसा करके तुमने क्या हासिल किया? तुम्हें क्या मिला? मेरा साफ मानना है कि तुम्हारी सोच रेपिस्ट जैसी है. उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसे कपड़े पहनकर तुम मौका दे रहे हो, है ना? यह लड़कियों और औरतों की गलती है. हां, हमारे समाज ने यह मान लिया है.”
सीमा आनंद ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, “AI की मदद से साड़ी पहने इंसान को शॉर्ट्स में दिखाया जा रहा है, जो रेपिस्ट सोच है. जो कहता है कि अब उससे कुछ भी कहा जा सकता है. अगर मैं अपनी मर्ज़ी से शॉर्ट्स पहनूंगी, तो वे मुझे गालियां दोगे, लेकिन अगर तुम एडिटेड फोटो डालो, तो यह नॉर्मल है. देश के युवा क्या कर रहे हैं? वे जवान लड़कियों और औरतों के न्यूड फोटो बना रहे हैं.
उनके पास दोस्त बनने या किसी से बात करने का टाइम नहीं है. मैं 63 साल की हूं, क्या तुम्हें मेरे न्यूड फोटो चाहिए? अब पिता अपने बच्चों से कहेंगे कि जब वे बड़े हो जाएंगे, तो वे जो चाहें बन सकते हैं और बच्चे जवाब देंगे, हां, जब वे बड़े होंगे, तो मैं रेपिस्ट बनूंगा. तुम्हें अंदाज़ा नहीं है मुझे कितना बुरा और शोषित महसूस हो रहा है. इसके अलावा, यह प्रॉब्लम आने वाले दिनों में और बढ़ेगी. इसलिए ऐसी फोटो पर किसी का पक्ष लेना बंद करो.”
Seema Anand Kon Hai: नेटिज़न्स के क्या रिएक्शन हैं?

सीमा आनंद के पोस्ट किए गए वीडियो पर नेटिज़न्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है. कुछ नेटिज़न्स कह रहे हैं कि उन्होंने सही किया, उन्हें अपनी उम्र को स्वीकार करना चाहिए. तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि AI का इस्तेमाल सही नहीं है. कुछ यूज़र्स ने तो सारी हदें पार करते हुए इतना तक कह दिया कि अब आपको समझ में आ गया होगा कि आप असल में कैसी दिखती हैं.
वहीं कई लोगों ने सीमा आनंद का समर्थन भी किया है. कई यूज़र्स का कहना है कि उम्र बढ़ना स्वाभाविक है और इसमें शर्माने की कोई बात नहीं है. ऐसे में सोशल मीडिया पर सीमा के इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब कई तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.
Read More: Sunny Deol की दहाड़, वरूण की ललकार और दिलजीत की दिलेरी से भरपूर है फिल्म, देखें पूरा रिव्यू


Download Android App
Download iOS App




