उज्जैन के तराना में फिर भड़की हिंसा! एक छोटे से विवाद ने पूरे इलाके में सुलगा दी आग, जमकर हुई पत्थरबाजी

Summary :

Ujjain Voilence: उज्जैन जिले के तराना कस्बे में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। दरअसल गुरुवार शाम को शुरू हुआ एक छोटा सा विवाद देखते ही देखते बड़े हिंसक घटनाक्रम में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के बाद शुक्रवार को हालात और बिगड़ गए। उपद्रवियों ने कई घरों पर पथराव किया और एक बस को आग के हवाले कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। Ujjain Voilence: गुरुवार को हुआ था युवकों के बीच झगड़ा जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम तराना में कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद हुआ था। इस दौरान सोहेल ठाकुर नाम…

Ujjain Voilence: उज्जैन जिले के तराना कस्बे में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। दरअसल गुरुवार शाम को शुरू हुआ एक छोटा सा विवाद देखते ही देखते बड़े हिंसक घटनाक्रम में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के बाद शुक्रवार को हालात और बिगड़ गए। उपद्रवियों ने कई घरों पर पथराव किया और एक बस को आग के हवाले कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

Ujjain Voilence: गुरुवार को हुआ था युवकों के बीच झगड़ा

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम तराना में कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद हुआ था। इस दौरान सोहेल ठाकुर नाम के युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।

Ujjain Voilence (Image- Social Media)
Ujjain Voilence (Image- Social Media)

Ujjain Stone Pelting News: शुक्रवार को हिंसा ने लिया उग्र रूप

सोहेल ठाकुर पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को लोगों का गुस्सा भड़क उठा। इसी बीच कुछ अज्ञात और शरारती तत्वों ने माहौल का फायदा उठाते हुए मोहल्लों में घुसकर घरों पर पथराव शुरू कर दिया। कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हालात तब और बिगड़ गए जब उपद्रवियों ने एक बस में आग लगा दी। बस जलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Ujjain News Today: पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कस्बे को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Ujjain Voilence (Image- Social Media)
Ujjain Voilence (Image- Social Media)

आरोपियों पर सख्त कार्रवाई

सोहेल ठाकुर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। इनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। वहीं, सोहेल ठाकुर का अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

शांति बहाली के लिए कड़े इंतजाम

प्रशासन ने तराना में शांति बनाए रखने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई है। कस्बे में 300 से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो।

Ujjain Voilence (Image- Social Media)
Ujjain Voilence (Image- Social Media)

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

प्रशासन और पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की है। अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम अब भी जारी हैं।

यह भी पढ़ें: BREAKING: धार भोजशाला में एक साथ पूजा–नमाज पर बड़ा फैसला, Supreme Court ने तय किया समय

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।