पंजाब में कड़ाके की ठंड, चंडीगढ़ में 17 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, जानें ऑनलाइन क्लासेज होगी या नहीं

Summary :

Punjab School Closed: देशभर के कई राज्यों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी बीच पंजाब में भी शीतलहर औऱ कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी है।  मौजूदा ठंड और कोहरे वाले मौसम को देखते हुए, चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के जिला शिक्षा कार्यालय ने केंद्र शासित प्रदेश के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए संशोधित स्कूल समय और शीतकालीन अवकाश को 17 जनवरी, 2026 तक बढ़ा दिया है। पढ़ाई कम ना हो इसलिए नियमित ऑनलाइन क्लासेज जारी रहेगी। Punjab School Closed भीषण शीतकाल को ध्यान में…

Punjab School Closed: देशभर के कई राज्यों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी बीच पंजाब में भी शीतलहर औऱ कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी है।  मौजूदा ठंड और कोहरे वाले मौसम को देखते हुए, चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के जिला शिक्षा कार्यालय ने केंद्र शासित प्रदेश के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए संशोधित स्कूल समय और शीतकालीन अवकाश को 17 जनवरी, 2026 तक बढ़ा दिया है। पढ़ाई कम ना हो इसलिए नियमित ऑनलाइन क्लासेज जारी रहेगी।

Punjab School Closed

Punjab School Closed
Punjab School Closed

भीषण शीतकाल को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। चंडीगढ़ के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि यह आदेश 12 जनवरी, 2026 को जारी किया गया था और इस पर चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारी ने हस्ताक्षर किए थे। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सुबह 8:30 बजे उत्तरी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया। आईएमडी के अनुसार, पटियाला में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Punjab Winter Holiday Extension

Punjab School Closed
Punjab School Closed

मौसम एजेंसी ने आगे पूर्वानुमान लगाया है कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में 15 जनवरी तक सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में कुछ छिटपुट स्थानों पर 20 जनवरी, 2026 तक भी घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। साथ ही 16 से 19 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर-लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है।

ALSO READ: पंजाब पुलिस को राहत नहीं, दिल्ली विधानसभा ने 15 जनवरी तक रिपोर्ट सौंपने का दिया समय; 10 दिन की मांग ठुकराई

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।