Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler 14 Jan: Ranvijay के चंगुल से परी को कैसे बचाएगी तुलसी?, नॉयना का भी फूटेगा भांडा

KSBKBT 2 Spoiler 15 January

KSBKBT 2 Spoiler 15 January: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की कहानी में आए दिन नए नए ट्विस्ट देखने को मिलते रहते हैं. हाल ही में आपने देखा कि सीरियल में पूरा विरानी परिवार बापजी के घर में चल रही शादी में धमाल मचा रहा है. न चाहते हुए भी तुलसी को मिहिर के साथ रहना पड़ रहा है. शादी की रस्मों में नॉयना मिहिर के नाम की मेहंदी अपने हाथ पर लगाती है, वहीं तुलसी के हाथ पर भी मेहंदी वाली मिहिर का नाम लिख देती है. नॉयना तुलसी को चिढ़ाने की कोशिश करती है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler: तुसली को मनाएगा मीहिर 

KSBKBT 2 Spoiler 15 January
KSBKBT 2 Spoiler 15 January (Source: Social Media)

ऐसे में तुलसी के होते हुए भी मिहिर गुस्से में नॉयना को जलील करता है. जिसके बाद तुलसी ना चाहते हुए भी मिहिर से दूरी बना लेती है. अब मिहिर बार बार तुलसी को मनाने के लिए उसके आगे पीछे नाचने की कोशिश करता है. ऐसे में चलिए देखते हैं कि सीरियल अब कौन सा नया ट्विस्ट आने वाला है.

KSBKBT 2 Spoiler 15 January: बापजी के घर में छाएगा जश्न का माहौल

KSBKBT 2 Spoiler 15 January
KSBKBT 2 Spoiler 15 January (Source: Social Media)

सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, बापजी के घर में चल रही इस शादी में तुलसी धमाल मचाने वाली है. तुलसी का परिवार हर रस्म में हिस्सा लेते हुए इस जश्न के माहौल में और भी ज्यादा रौनक लाने वाला है.

Tulsi Virani: नॉयना का होगा दिमाग खराब

KSBKBT 2 Spoiler 15 January
KSBKBT 2 Spoiler 15 January (Source: Social Media)

मिहिर और तुलसी को एक साथ नाचता देखकर नॉयना अंदर ही अंदर परेशान होने लगेगी. नॉयना सबके सामने मिहिर पर हक जताने की कोशिश करेगी. हालांकि ऐसा करने से कोई फायदा नहीं होने वाला है, क्योंकि ऐसा कर के नॉयना खुद को मिहिर से और भी ज्यादा दूर करने वाली है.

हालांकि नॉयना फिर भी हार नहीं मानेगी वो तुलसी को मिहिर से दूर करने के लिए एक और नई चाल चलेगी, पर तुलसी को नॉयना की किसी भी चाल से कोई फर्क नही पड़ने वाला है. लेकिन बापजी के जिद्द करने की वजह से तुलसी को मिहिर के साथ शांति निकेतन वापस आना पड़ जाएगा. अब तुलसी को अपना मन मारकर शांति निकेतन में रहना होगा और ये बात जानकर मीहिर काफी खुश हो जाएगा.

Pari Ranvijay Track: तुलसी के सामने आएगा बड़ा राज

KSBKBT 2 Spoiler 15 January
KSBKBT 2 Spoiler 15 January (Source: Social Media)

तुलसी को जल्द ही पता चलेगा कि परी उसके पति से बहुत परेशान है. परी अपनी मां को बताएगी कि रणविजय उसके साथ खूब मारपीट करता है, जिसके बाद तुलसी परी के शरीर पर चोट के निशान देखेगी और घबराने लगेगी. जिसके बाद तुलसी ये फैसला करेगी कि वो परी की मदद करके की दम लेगी. पहले तो तुलसी परी को अपने आसपास रहने को कहेगी और फिर वो रणविजय की सारी चालों को समझकर उसे एक्सपोज करने का प्लेन बनाएगी.

जल्द ही तुलसी रणविजय की अक्ल ठिकाने लगाने वाली है, जिसके बाद रणविजय खुद परी के सामने जाकर अपनी नाक रगड़ेगा. इस दौरान तुलसी परी को याद दिलाएगी कि उसने हमेशा उसका भला ही चाहा है. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या परी से माफी मांगने के बाद रणविजय सच में सुधरता है या नहीं.

Read More: 2026 की शुरूआत में ये 7 एक्टर्स हुए Expose, जानें किसके साथ था अफेयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।