Punjab Weather : गर्मी के प्रकोप से लोगों को मिली राहत, आगामी दिनों में भी मौसम रहेगा सुहाना

Summary :

Punjab Weather :  लुधियाना में शनिवार को बारिश होने से मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि महानगर के लोगों को बारिश होने से लू वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि पिछले तीन दिनों से शहर में गर्मी में थोड़ी नरमी है। मौसम विभाग के अनुसार 12 जून तक गर्मी को प्रकोप कम रहेगा। 13 जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल छाए रहने व बूंदा-बांदी की संभावना हैं। दिन का तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Highlight :  लू वाली गर्मी से मिली राहत आगामी दिनों में गर्मी कम रहेगा न्यूनतम तापमान 27…

Punjab Weather :  लुधियाना में शनिवार को बारिश होने से मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि महानगर के लोगों को बारिश होने से लू वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि पिछले तीन दिनों से शहर में गर्मी में थोड़ी नरमी है। मौसम विभाग के अनुसार 12 जून तक गर्मी को प्रकोप कम रहेगा। 13 जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल छाए रहने व बूंदा-बांदी की संभावना हैं। दिन का तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Highlight : 

  • लू वाली गर्मी से मिली राहत
  • आगामी दिनों में गर्मी कम रहेगा
  • न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा

गर्मी से मिली राहत

शहर में लोगों को बारिश होने से लू वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पिछले तीन दिनों से शहर में गर्मी में थोड़ी नरमी है। मौसम विभाग के अनुसार 12 जून तक गर्मी को प्रकोप कम रहेगा। 13 जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना हैं। बता दें कि पूरे दिन धूप- बादल आ जा रहे थे। इस दौरान 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलती रही। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।

न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार महानगर में दिन का तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम जबकि रात का तापमान दो डिग्री अधिक था। पिछले तीन दिनों से शहर को लू से भी राहत हैं। पांच जून की शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया था, जिसके बाद से दो दिन शहर में रुक-रुक कर हल्की वर्षा हुई है।

बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 जून तक मौसम बहुत ज्यादा गर्म नहीं होंगे। 13 जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना हैं। पिछले दिनों पंजाब के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। तेज आंधी चलने से कई जगहों पर बिजली की सप्लाई भी बाधित रही थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Saumya Singh