पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर आने वाले आम आदमी पार्टी के दलबीर सिंह टौंग को दोबारा प्रत्याशी बनाया गया है। उधर, मौजूदा कांग्रेस विधायक संतोख सिंह भलाईपुर की टिकट कटवाने के लिए खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह डिंपा गांधी परिवार तक पहुंच चुके हैं। इसी बीच शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने रविवार को घोषणा की कि पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अमृतसर जिले की बाबा बकाला सीट से पूर्व विधायक बलजीत सिंह जलालुस्मा को चुनाव मैदान में उतारेगी। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए मतदान 20 फरवरी को होना है और मतगणना 10 मार्च को होगी।
पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने एक ट्वीट में कहा, “शिअद अध्यक्ष सुखबीर एस बादल ने घोषणा की है कि पूर्व विधायक बलजीत सिंह जलालुस्मा बाबा बकाला से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। कुल 95 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।’’ इसी के साथ, पार्टी ने अब तक 95 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लांबी और अमृतसर पूर्व सीट से प्रत्याशियों की घोषणा पार्टी ने अब तक नहीं की है।
लांबी सीट का वर्तमान में प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कर रहे हैं जबकि अमृतसर पूर्व से कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू विधायक हैं। शिअद ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पिछले साल जून में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन किया था। सीटा साझा करने को लेकर बनी सहमति के मुताबिक, मायावती नीत बसपा 20 सीटों पर जबकि शेष 97 सीटों पर शिअद लड़ेगी।


Download Android App
Download iOS App



