पंजाब के बठिंडा में एक महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का शव कार से बरामद किया गया है। मृतक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की पहचान लुधियाना के लक्ष्मण नगर निवासी कंचन उर्फ कमल के रूप में हुई है।
पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर सामने आई है। बठिंडा में महिला इन्फ्लुएंसर का शव मिलने से सनसनीबठिंडा में आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी कार से कमल कौर का शव बरामद हुआ है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लुधियाना के लक्ष्मण नगर रहती थी। शव के साथ बरामद कार भी कंचन की ही है। कार उसके नाम पर रजिस्टर्ड है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंचन सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थी। अश्लील कंटेंट को लेकर वह विवादों में भी घिरी रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आतंकी से मिली से धमकी!
पंजाब पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। कमल कौर लुधियाना की रहने वाली थी। बता दें वह अक्सर इंस्टाग्राम पर विवादित और अश्लील रील बनाती थी। इंस्टाग्राम पर उसके 3.86 लाख फॉलोअर्स हैं। 7 महीने पहले आतंकी अर्श दल्ला ने अश्लील कंटेंट को लेकर कमल कौर को जान से मारने की धमकी भी दी थी। ऐसे में इस एंगल से भी जांच की जाएगी कि क्या अर्श डल्ला ने ही अपने किसी गुर्गे के हाथों उसे मरवा दिया।
अर्श दल्ला का ऑडियो वायरल हुआ था
7 महीने पहले आतंकी अर्श दल्ला का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कमल कौर को धमकाता हुआ नजर आ रहा था। उसने कहा था- यह लड़की सोशल मीडिया पर बहुत गंदगी डालती है। इसकी वजह से पंजाब का युवा बिगड़ रहा है। इनके परिवार में एक भी व्यक्ति मर जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कोई तूफान नहीं आएगा।
कार से आ रही थी बदबू
पुलिस ने बताया- जिस कार से शव मिला है, वह मंगलवार से ही घटनास्थल पर खड़ी थी। कार के अंदर से बदबू भी आ रही थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। ऐसा लगता है कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर छोड़ दिया गया। बाकी स्थिति पोस्टमार्टम के बाद साफ हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



