पंजाब सरकार का ड्रग माफियाओं पर एक्शन, कुख्यात तस्कर सतप्रीत सत्ता के खिलाफ ब्लू नोटिस जारी

Summary :

Smuggler Satpreet Satta: पंजाब सरकार ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एक और बड़ी कार्रवाई की है। कनाडा में रह रहे कुख्यात ड्रग तस्कर सतप्रीत सिंह थियाड़ा उर्फ सत्ता के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सतप्रीत सिंह, जो कि जिला नवांशहर के गांव बंगा का रहने वाला है, नशा तस्करी के कई मामलों में शामिल पाया गया है। Smuggler Satpreet Satta: 6,000 करोड़ रुपए के ड्रग रैकेट से जुड़ा सतप्रीत वर्ष 2021 में उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक केस में पूर्व मंत्री बिक्रम…

Smuggler Satpreet Satta: पंजाब सरकार ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एक और बड़ी कार्रवाई की है। कनाडा में रह रहे कुख्यात ड्रग तस्कर सतप्रीत सिंह थियाड़ा उर्फ सत्ता के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सतप्रीत सिंह, जो कि जिला नवांशहर के गांव बंगा का रहने वाला है, नशा तस्करी के कई मामलों में शामिल पाया गया है।

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

Smuggler Satpreet Satta: 6,000 करोड़ रुपए के ड्रग रैकेट से जुड़ा सतप्रीत

वर्ष 2021 में उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक केस में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ सह-आरोपी के तौर पर नामजद किया गया था। यह केस एफआईआर नंबर 02 के तहत 20 दिसंबर 2021 को एसएएस नगर (मोहाली) में पंजाब स्टेट क्राइम थाना में दर्ज किया गया था। एफआईआर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 25, 27-ए और 29 लगाई गई थीं। जांच में सामने आया है कि जब अंतरराष्ट्रीय कुख्यात भोला ड्रग रैकेट पंजाब में सक्रिय था, तब सतप्रीत वर्ष 2007 से 2013 के बीच नियमित रूप से भारत आता-जाता रहा। वह करीब 6,000 करोड़ रुपए के ड्रग रैकेट से जुड़ा हुआ था और उसके कई राजनीतिक नेताओं से भी संबंध थे।

Smuggler Satpreet Satta
Smuggler Satpreet Satta

ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) की सिफारिश पर संबंधित प्राधिकरण द्वारा सतप्रीत सिंह उर्फ सत्ता के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस इंटरपोल की ओर से जारी किया जाता है और इसका उद्देश्य किसी वांछित व्यक्ति की पहचान, स्थान और गतिविधियों की जानकारी जुटाना होता है।

यह नोटिस उस स्थिति में जारी किया जाता है जब कोई आरोपी विदेश में छिपा हो और उसकी लोकेशन की पुष्टि जरूरी हो। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने और मुख्य आरोपियों को पकड़ने की दिशा में एक अहम कदम है। पंजाब सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए कड़ी और निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें- ‘जयचंदों से सावधान हो जाओ’, तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव को दी नसीहत

Neha Singh