‘जयचंदों से सावधान हो जाओ’, तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव को दी नसीहत

Summary :

Tej Pratap Yadav:  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हलचल मचा दी है। तेजप्रताप यादव ने सोमवार देर रात कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अपने छोटे भाई व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav) पर अप्रत्यक्ष रूप से सार्वजनिक तौर पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव को नसीहत दी कि वह जयचंदों से सावधान रहें। Tej Pratap Yadav: विधायक के लोगों के साथ मारपीट तेजप्रताप यादव ने सोमवार देर रात सोशल…

Tej Pratap Yadav:  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हलचल मचा दी है। तेजप्रताप यादव ने सोमवार देर रात कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अपने छोटे भाई व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav) पर अप्रत्यक्ष रूप से सार्वजनिक तौर पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव को नसीहत दी कि वह जयचंदों से सावधान रहें।

Tej Pratap Yadav: विधायक के लोगों के साथ मारपीट

तेजप्रताप यादव ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मुझे समझ नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र बचाने के लिए निकले हैं या फिर लोकतंत्र को ताड़-ताड़ करने निकले हैं। क्योंकि जिस प्रकार से नबीनगर विधानसभा से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के गाड़ी चालक को और उसके साथ एक मीडिया पत्रकार भाई को जयचंद द्वारा मारा-पीटा और गाली गलौज किया गया है, यह बेहद ही गलत और शर्मनाक है। मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं।”

Tej Pratap Yadav:  जयचंदों से सावधान रहे तेजस्वी

तेजप्रताप ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “मैं तेजस्वी को कहना चाहता हूं अभी भी समय है। अपने आस-पास के जयचंदों से सावधान हो जाओ नहीं तो चुनाव में बहुत बुरा परिणाम देखने को मिलेगा। अब आप कितने समझदार हैं यह चुनाव परिणाम तय कर देगा।”

Tej Pratap Yadav
Tejashwi Yadav

 

आपको बता दें, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में राहुल गांधी ने सासाराम से यह यात्रा की शुरुआत की है। एक सितंबर को पटना में एक रैली के साथ इस यात्रा का समापन होगा। इंडिया ब्लॉक में शामिल तमाम दलों ने राहुल की इस यात्रा का समर्थन किया है। राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव और लेफ्ट पार्टियों के नेता भी इस यात्रा में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर: झील में नहाने के दौरान 5 बच्चों की डूबने से मौत, सीएम ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

Neha Singh