केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शनिवार को हरियाणा के करनाल पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान पंजाब के अमृतसर में मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले पर प्रतिक्रिया दी। मीडिया से उन्होंने कहा कि पंजाब में जो यह घटना हुई है इसे लेकर वहां की सरकार को अलर्ट रहना चाहिए। अगर सरकार अलर्ट नहीं रहती है तो जनता उसे सबक सिखाएगी।
सोनीपत में भाजपा नेता सुरेंद्र जवाहरा की हत्या पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ये मेरी जानकारी में नहीं है, पर मैं इस बारे में जानकारी लूंगा और जो भी दोषी होंगे उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में इस तरह के क्राइम करने वाले अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा।
बता दें कि हरियाणा के सोनीपत जिले के जवाहरा गांव में होली के दिन भाजपा नेता सुरेंद्र जवाहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या का कारण एक पुरानी रंजिश थी, जिसमें पड़ोसी से जमीन को लेकर आपसी मतभेद थे।
आरोप है कि इसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल जवाहरा गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस को बताया गया कि सुरेंद्र नामक व्यक्ति को गोली लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई है।
मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने बताया कि जवाहरा ने आरोपी और उसकी बुआ की जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर विवाद चल रहा था और हत्या की वजह यही है।
Amritsar मंदिर पर हमला: मोटरसाइकिल सवार युवकों ने फेंका ग्रेनेड, CCTV में रिकॉर्ड


Download Android App
Download iOS App



